• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 1 करोड़ रुपये में घूमिए अंतरिक्ष, 2024 की सारी टिकटें बिकीं, 2025 में मौका, तैरते स्‍पेसपोर्ट से होगी लॉन्चिंग

1 करोड़ रुपये में घूमिए अंतरिक्ष, 2024 की सारी टिकटें बिकीं, 2025 में मौका, तैरते स्‍पेसपोर्ट से होगी लॉन्चिंग

Space Tourism : फ्लोरिडा बेस्‍ड स्पेस पर्सपेक्टिव ने लॉस एंजिल्स के एक शिपबिल्डर से 292 फुट लंबे शिपिंग पोत का अधिग्रहण किया है।

1 करोड़ रुपये में घूमिए अंतरिक्ष, 2024 की सारी टिकटें बिकीं, 2025 में मौका, तैरते स्‍पेसपोर्ट से होगी लॉन्चिंग

जहाज का नाम बदलकर अब एमएस वोयाजर (MS Voyager) कर दिया गया है। मानव अंतरिक्ष यान के लिए यह दुनिया का पहला 'समुद्री स्पेसपोर्ट' बन जाएगा।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने एक शिपिंग पोत का अधिग्रहण किया है
  • इसकी मदद से स्‍पेस कैप्‍सूल को लॉन्‍च किया जाना है
  • कंपनी अंतरिक्ष की यात्रा की टिकटें बेच रही है
विज्ञापन
स्‍पेस टूरिज्‍म का क्षेत्र अगले कुछ वर्षों में तेजी पकड़ सकता है। दुनियाभर में कंपनियां इस सेक्‍टर में आने के लिए कमर कस रही हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेस पर्सपेक्टिव (Space Perspective) भी उनमें से एक है। यह बड़े पैमाने पर ‘गुब्बारों' का इस्‍तेमाल करके पर्यटकों को अंतरिक्ष में भेजना चाहती है। अब यह कंपनी जहाजों को खरीद रही है, ताकि उन्‍हें 'फ्लोटिंग स्पेसपोर्ट' में बदला जा सके। फ्लोरिडा बेस्‍ड स्पेस पर्सपेक्टिव ने लॉस एंजिल्स के एक शिपबिल्डर से 292 फुट लंबे शिपिंग पोत का अधिग्रहण किया है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज का नाम बदलकर अब एमएस वोयाजर (MS Voyager) कर दिया गया है। मानव अंतरिक्ष यान के लिए यह दुनिया का पहला 'समुद्री स्पेसपोर्ट' बन जाएगा। इसकी मदद से कंपनी अपने लग्‍जरी पैसेंजर कैप्सूल ‘स्पेस नेपच्यून' (Space Neptune) को लॉन्‍च करेगी। इस पैसेंजर कैप्‍सूल को एक फुटबॉल स्‍टेडियम के आकार जितने फुलाए हुए गुब्‍बारे की मदद से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।  

हालांकि स्‍पेस उड़ान के लिए लोगों को जमकर जेब ढीली करनी होगी। कंपनी मौजूदा समय में भी अपनी स्‍पेस उड़ानों के लिए टिकट बेच रही है। अगर आप भी ‘स्पेस नेपच्यून' में सवार होना चाहते हैं, तो इसका टिकट 125,000 डॉलर है, जो एक करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। दावा है कि इसमें सवार होकर लोग सुरिक्षत तरीके से अंतरिक्ष घूम पाएंगे। उन्‍हें पृथ्‍वी का शानदार व्‍यू देखने का मौका मिलेगा।  

कंपनी के मुताबिक इस कैप्‍सूल में पृथ्‍वी को 360-डिग्री में देखा जा सकेगा। कैप्‍सूल में बाथरूम, बार और ऑन-बोर्ड वाई-फाई की सुविधा भी होगी। पहली उड़ान साल 2024 में शुरू होगी। हरेक कैप्‍सूल की यात्रा 6 घंटों की होगी। इस दौरान कैप्‍सूल पृथ्‍वी की सतह से लगभग 1 लाख फीट ऊपर समताप मंडल तक जाएगा। प्रत्‍येक कैप्‍सूल में 8 यात्री सवार हो सकेंगे। 

ध्‍यान देने वाली बात है कि 2024 की यात्रा के सभी टिकट बिक गए हैं। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। साल 2025 की यात्रा के लिए टिकट बुक की जा सकती हैं। ग्राहकों को करीब एक हजार डॉलर यानी करीब 82 हजार रुपये एडवांस देने होंगे। बाकी का पेमेंट बाद में लिया जाएगा। स्पेस पर्सपेक्टिव को टैबर मैक्कलम और जेन पोयन्टर लीड कर रहे हैं। दोनों पति-पत्‍नी हैं। साल 2019 में उन्‍होंने अपनी फर्म को शुरू किया था। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »