यूरेनस पर दिन की लम्बाई पृथ्वी के दिन से कम निकल कर आई है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) द्वारा इकट्ठा किए गए दशकों के डेटा को खंगाला, जिससे पता लग पाया कि यूरेनस (Uranus) पर एक दिन 17 घंटे, 14 मिनट, और 52 सेकंड लम्बा होता है। NASA के स्पेसक्राफ्ट Voyager 2 द्वारा बताया गया समय इससे 28 सेकंड कम था।
वैज्ञानिकों ने माना है कि यूरेनस के चंद्रमा मिरांडा की बर्फीली सतह के नीचे कोई महासागर छिपा हो सकता है। रिसर्चर्स ने वॉयजर 2 स्पेसक्राफ्ट से ली गई इमेजेस पर स्टडी के बाद यह सुझाव दिया है।
खास यह है कि वॉयजर 2 स्पेसक्राफ्ट साल 1986 में मिरांडा के पास से गुजरा था। तब उसने इसके दक्षिणी गोलार्ध की तस्वीरें ली थीं।
अंतरिक्ष में तैनात दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन, जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने यूरेनस की आश्चर्यजनक तस्वीर शेयर की है। इसमें यूरेनस की रिंग्स भी साफ-साफ नजर आती हैं।
इस नतीजे तक पहुंचने के लिए रिसर्चर्स की टीम ने वोयाजर 2 (Voyager 2) स्पेस प्रोब के डेटा का इस्तेमाल किया है। साल 1977 में लॉन्च किए गए वोयाजर 2 स्पेस प्रोब ने यूरेनस पर बर्फ से जुड़ी जानकारियां जुटाई थीं।