वैज्ञानिकों ने खोजा अनोखा ग्रह, इतना गर्म है कि हमारा सूर्य भी पिघल जाए!

Planet Hotter Than Sun : ब्रह्मांड में ऐसे जितने भी ऑब्‍जेक्‍ट हैं, उन्‍हें फेल तारा कहा जाता है।

वैज्ञानिकों ने खोजा अनोखा ग्रह, इतना गर्म है कि हमारा सूर्य भी पिघल जाए!

Photo Credit: Nasa

Planet Hotter Than Sun : WD 0032-317B का यह ऑब्‍जेक्‍ट एक सफेद तारे की परिक्रमा करता है, जो हमारी पृथ्‍वी से 1406 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने अनोखे ग्रह का पता लगाया है
  • यह बृहस्‍पत‍ि से भी बड़ा और हमारे सूर्य से ज्‍यादा गर्म
  • ऐसे ग्रहों को फेल तारा कहा जाता है
विज्ञापन
हमारे ब्रह्मांड में कई ऐसे रहस्‍य छुपे हैं, जिन तक वैज्ञा‍निक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हाल के वर्षों में जब से स्‍पेस ऑब्‍जर्वेट्री और ग्राउंड बेस्‍ड ऑब्‍जर्वेट्री ने अपना काम शुरू किया है, वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में दूर तक झांकने का मौका मिला है। जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप (JWST) को कौन भूल सकता है। लॉन्चिंग के एक साल में इस स्‍पेस ऑब्‍जर्वेट्री ने हमें अंतरिक्ष की अनदेखी दुनिया से रू-ब-रू करवाया है। अब एक और खोज वैज्ञानिकों की टीम ने की है। उन्‍होंने एक ऐसे ऑब्‍जेक्‍ट का पता लगाया है, जो अपने तारे की परिक्रमा करता है। यह ऑब्‍जेक्‍ट बृहस्‍पति ग्रह (Jupiter) से बड़ा है और हमारे से भी गर्म है। 

इससे संबंधित स्‍टडी नेचर एस्ट्रोनॉमी (Nature Astronomy) में पब्लिश हुई है। इसमें ऑब्‍जेक्‍ट को भूरा बौना (brown dwarf ) कहा गया है। ऑब्‍जेक्‍ट को WD 0032-317B नाम दिया गया है, जो हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्‍पति से भी 75 से 90 गुना बड़ा है। यह हमारे सूर्य से भी गर्म है। इस ऑब्‍जेक्‍ट में दिन का तापमान 8 हजार केल्विन है, जो सूर्य के तापमान  5,772K से बहुत ज्‍यादा है। 

ब्रह्मांड में ऐसे जितने भी ऑब्‍जेक्‍ट हैं, उन्‍हें फेल तारा कहा जाता है। यानी किसी कारणवश ये ऑब्‍जेक्‍ट एक तारे में नहीं बदल पाए। WD 0032-317B का यह ऑब्‍जेक्‍ट एक सफेद तारे की परिक्रमा करता है, जो हमारी पृथ्‍वी से 1406 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। यह ऑब्‍जेक्‍ट महज 2 घंटे में अपने सूर्य का एक चक्‍कर पूरा कर लेता है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह के ऑब्‍जेक्‍ट आमतौर पर ठंडे और मंद होते हैं, लेकिन WD 0032-317B बहुत ज्‍यादा गर्म है। इस तरह की खोजें आश्‍चर्यचक‍ित करती हैं। हालांकि वैज्ञानिक ऐसे कई ऑब्‍जेक्‍ट्स का पता अबतक लगा चुके हैं। ऐसे ऑब्‍जेक्‍ट्स के बारे में जितनी ज्‍यादा जानकारी मिलेगी, उनके तापमान और प्रकृति के बारे में जानना आसान होता जाएगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »