पृथ्वी के बाहर इस ग्रह के चांद पर जीवन की सबसे ज्यादा आस!

एन्सिलेडस के महासागर में जीवन के विकास के लिए संतुलन की आवश्यकता होगी।

पृथ्वी के बाहर इस ग्रह के चांद पर जीवन की सबसे ज्यादा आस!

Photo Credit: NASA

शनि के बर्फीले चंद्रमा एन्सिलेडस पर जीवन पनपने की संभावना को वैज्ञानिकों ने प्रबल होने का दावा किया है।

ख़ास बातें
  • चंद्रमा के नॉर्थ पोल से निकलने वाली गर्मी की खोज से हुई आस।
  • महासागर को उतनी ही ऊष्मा बाहर निकालनी चाहिए जितनी अंदर डाली जा रही है।
  • एन्सिलेडस के महासागर में जीवन के विकास के लिए संतुलन की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

हमारे सौरमंडल में पृथ्वी के बाहर और कहां जीवन हो सकता है? वैज्ञानिकों को यह सवाल कई दशकों से परेशान करता आया है। अंतरिक्ष वैज्ञानिक लगातार ऐसे ग्रह की तलाश में हैं जहां पर पृथ्वी की तरह जीवन पनप सके। इस संबंध में शनि ग्रह के चंद्रमा हमेशा से ध्यान खींचते आए हैं। हमारे सौरमंडल के खूबसूरत ग्रह शनि का एक चंद्रमा है जिसे एंसिलेडस कहते हैं। इस चंद्रमा ने वैज्ञानिकों के मन में नई आस जगाई है। चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव से उष्मा का रिसाव खोजा गया है जो वहां पर जीवन को पनाह देने के लिए उत्तम परिस्थितियों का निर्माण कर सकता है। 

शनि के बर्फीले चंद्रमा एन्सिलेडस पर जीवन पनपने की संभावना को वैज्ञानिकों ने प्रबल होने का दावा (via) किया है। वजह है इसके उत्तरी ध्रुव से निकलती गर्मी। कहा गया है कि जमे हुए चंद्रमा के नॉर्थ पोल से निकलने वाली गर्मी की खोज से एक बड़ा संकेत मिलता है। वह यह कि भूगर्भीय समय-सीमा में इसका महासागर स्थिर है, जिससे वहां जीवन विकसित होने का समय मिलता है। Oxford University की कार्ली हॉवेट के अनुसार, पहली बार हम पुख्ता तौर पर साथ कह सकते हैं कि एन्सिलेडस स्थिर अवस्था में है, और इसका वहां रहने की संभावना पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।"

दरअसल एन्सिलेडस पिछले काफी समय से वैज्ञानिकों के लिए उस खगोलीय पिंड के रूप में खोज का विषय रहा है जिस पर जीवन की सबसे ज्यादा संभावना नजर आती रही है। वैज्ञानिक अब तक भली-भांति जानते थे कि इस पर द्रव्य का सागर, उष्मा, ऑर्गेनिक अणु आदि सब मौजूद हैं, लेकिन बात अटकी हुई थी स्थिरता पर। आखिर में वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया है कि इसकी यह अवस्था स्थिर भी है। इस अवस्था का स्थिर होना ही वहां पर जीवन होने की सबसे ज्यादा संभावना बनाता दिखता है।  

हॉवेट और उनके सहयोगियों ने नासा के कैसिनी स्पेस क्राफ्ट के डेटा का इस्तेमाल किया। कैसिनी ने 2004 से 2017 तक शनि की परिक्रमा की थी। पता चला कि इसका आंतरिक भाग ज्वारीय बलों से गर्म होता है क्योंकि शनि के गुरुत्वाकर्षण के कारण यह खिंचता और सिकुड़ता है। मगर अभी तक यह उष्मा केवल दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्रों से ही रिसती हुई पाई गई थी जो कि अब उत्तरी ध्रुव से भी पाई गई है। 

एन्सिलेडस के महासागर में जीवन के विकास के लिए संतुलन की आवश्यकता होगी। यानी महासागर को उतनी ही ऊष्मा बाहर निकालनी चाहिए जितनी अंदर डाली जा रही है। दक्षिणी ध्रुव से निकलने वाली ऊष्मा के मापन में सभी ऊष्मा इनपुट का हिसाब नहीं होता, लेकिन हॉवेट और उनकी टीम ने पाया कि उत्तरी ध्रुव हमारे पहले के अनुमान से लगभग 7 डिग्री ज़्यादा गर्म है। यानी यहां से भी पर्याप्त मात्रा में हीट निकल रही है जो कि इसको जीवन के लिए स्थिरता की ओर ले जाता लगता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक 900GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar, Google Gemini AI वाला धांसू Jio प्लान!
  2. राशन कार्ड में नहीं किया KYC तो राशन मिलना हो जाएगा बंद, घर बैठे ऐसे चेक करें अपडेट हुआ या नहीं
  3. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Generative AI: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा
  5. क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
  6. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  8. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  9. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »