• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • खारा पानी 1 हजार गुना तेजी से होगा फ‍िल्‍टर! वैज्ञानिकों ने ईजाद किया नया तरीका

खारा पानी 1 हजार गुना तेजी से होगा फ‍िल्‍टर! वैज्ञानिकों ने ईजाद किया नया तरीका

टोक्यो यूनिवर्सिटी के रसायन विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर योशिमित्सु इटोह और उनके सहयोगियों ने यह तरीका निकाला है।

खारा पानी 1 हजार गुना तेजी से होगा फ‍िल्‍टर! वैज्ञानिकों ने ईजाद किया नया तरीका

वैज्ञानिकों का कहना है कि नई तकनीक को संचालित करने के लिए कम ऊर्जा की जरूरत होती है और यह इस्‍तेमाल में भी आसान है।

ख़ास बातें
  • फ्लोरीन-बेस्‍ड नैनोस्ट्रक्चर का इस्‍तेमाल किया गया
  • वैज्ञानिकों ने कहा कि यह तकनीक इस्‍तेमाल में आसान है
  • 1000 गुना ज्‍यादा तेजी से फ‍िल्‍टर होता है पानी
विज्ञापन
मीठे पानी की कमी की समस्या को हल करने की दिशा में बड़ा कदम क्या हो सकता है? वैज्ञानिकों ने एक ऐसी डिवाइस डेवलप की है, जो ट्रेडिशनल रूप से इस्‍तेमाल की जाने वाली डिवाइसेज की तुलना में खारे पानी को एक हजार गुना तेजी से फ‍िल्‍टर करती है। इंडस्ट्रियल स्‍केल में समुद्री पानी को विलवणीकरण (desalination) प्रक्रिया के जरिए पीने योग्य बनाया जाता है। इस प्रक्रिया में पानी से नमक को अलग किया जाता है और बचे हुए पानी को सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता है। हाल के एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने खारे पानी को तेजी से और अधिक प्रभावी तरीके से साफ करने के लिए एक नया तरीका ईजाद किया है। 

वैज्ञानिकों ने अपने नए प्रकाशित अध्ययन में खारे पानी को तेजी से और अधिक प्रभावी तरीके से शुद्ध करने के लिए एक नए तरीके के बारे में बताया है। उन्होंने फ्लोरीन-बेस्‍ड नैनोस्ट्रक्चर का इस्‍तेमाल करके नमक को पानी से सफलतापूर्वक अलग किया।

टोक्यो यूनिवर्सिटी के रसायन विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर योशिमित्सु इटोह और उनके सहयोगियों ने नैनोस्केल पर फ्लोरीन पाइपलाइनों की क्षमता की खोज करके अपने अध्‍ययन की शुरुआत की। इटोह ने कहा कि हम यह देखने के लिए उत्सुक थे कि फ्लोरस नैनोचैनल विभिन्न यौगिकों, विशेष रूप से पानी और नमक को चुनिंदा रूप से फ‍िल्टर करने में कितना प्रभावी हो सकता है। कुछ जटिल कंप्यूटर सिमुलेशन चलाने के बाद हमने तय किया कि यह एक काम करने वाला नमूना बनाने के लिए लायक है।

वैज्ञानिकों की टीम ने 1 से 2 नैनोमीटर तक के आकार के नैनोरिंग के साथ कई टेस्‍ट सैंपल डेवलप किए। इटोह के अनुसार, उन्होंने पाया कि एक टेस्‍ट सैंपल काम कर रहा था, क्‍योंकि उसने पानी से नमक के अणुओं को सफलतापूर्वक हटा दिया। इटोह के अनुसार, फ्लोरीन बेस्‍ड फिल्टर न केवल पानी को शुद्ध करते हैं, बल्कि इसने इंडस्ट्रियल डिवाइसेज की तुलना में कई हजार गुना तेजी से काम किया। उन्होंने कहा कि कार्बन नैनो-ट्यूब बेस्‍ड डिवाइसेज भी फ्लोरीन डिवाइसेज की तुलना में 2,400 गुना धीमे थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि नई तकनीक को संचालित करने के लिए कम ऊर्जा की जरूरत होती है और यह इस्‍तेमाल में भी आसान है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »