• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • यह नहीं देखा तो क्‍या देखा! चंद्रमा का वो हिस्‍सा, जो धरती से नहीं दिखता, Nasa ने शेयर की तस्‍वीर

यह नहीं देखा तो क्‍या देखा! चंद्रमा का वो हिस्‍सा, जो धरती से नहीं दिखता, Nasa ने शेयर की तस्‍वीर

इस जगह पर भी सूर्य की उतनी ही रोशनी आती है,‍ जितनी चांद पर अन्‍य जगहों पर।

यह नहीं देखा तो क्‍या देखा! चंद्रमा का वो हिस्‍सा, जो धरती से नहीं दिखता, Nasa ने शेयर की तस्‍वीर

Photo Credit: Nasa

नासा को यह तस्‍वीर उसके लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) के जरिए मिली।

ख़ास बातें
  • नासा ने शेयर की चंद्रमा की तस्‍वीर
  • चंद्रमा के सुुदूर हिस्‍से को दिखाया
  • यह इलाका नहीं आता है पृथ्‍वी से नजर
विज्ञापन
अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) हमारे ब्रह्मांड की हैरान करने वाली तस्‍वीरें शेयर करती रहती है। इस बार उसने चंद्रमा (Moon) के उस हिस्‍से को द‍िखाया है, जो आमतौर पर पृथ्‍वी से नजर नहीं आता। फोटो को अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए नासा ने लिखा कि यह चांद का वो हिस्‍सा है, जो कभी भी धरती से नहीं दिखाई देता। इस जगह को चंद्रमा का डार्क साइड भी कहते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि वहां अंधेरा रहता है। 

दरअसल, इस जगह पर भी सूर्य की उतनी ही रोशनी आती है,‍ जितनी चांद पर अन्‍य जगहों पर। हालांकि इस इलाके की कुछ अपनी खूबियां हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार यहां ज्‍यादा बड़े गड्ढे हैं। यहां के कई इलाके शुरुआती समय में ज्‍वालामुखी विस्‍फोटों से बने हैं। 

नासा को यह तस्‍वीर उसके लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) के जरिए मिली। चांद के इस इलाके की हजारों तस्‍वीरों का मोजेक तैयार करके यह इमेज सामने आई है। इसमें चंद्रमा की गोल और ब्राउन ड‍िस्‍क को देखा जा सकता है। तस्‍वीर में चांद पर बड़े गड्ढे भी नजर आते हैं। 
 


जब से नासा ने यह तस्‍वीर शेयर की है, इसे बड़ी संख्‍या में लाइक्‍स मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि चंद्रमा के सुदूर हिस्‍से में धूप वाले हिस्‍से के मुकाबले बहुत सारे गड्ढे हैं। 

बात करें नासा के LRO स्‍पेसक्राफ्ट की, तो उसे जून 2009 में लॉन्च किया गया था। LRO का साइज एक मिनी कूपर कार जितना है। यह स्‍पेसक्राफ्ट चांद से 50 किलोमीटर ऊपर रहकर उसका चक्‍कर लगाता है। एलआरओ ने चांद का 3डी मैप भी तैयार किया है। उसमें ध्रुवीय क्रेटर में जमा पानी भी दिखाई देता है। 

गौरतलब है कि दुनियाभर की स्‍पेस एजेंस‍ियां चंद्रमा पर अपने मिशन भेज रही हैं। हाल में जापान का स्लिम मून लैंडर चांद पर पहुंचा था। पिछले साल भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करके इतिहास रचा था। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया था।   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »