नए साल पर यूं धधका सूर्य, निकले सोलर फ्लेयर, Nasa ने शेयर की तस्‍वीर

4.6 अरब साल के हो चुके सूर्य की इस शानदार इमेज के साथ नासा ने कुछ और जानकारियां भी दी हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Nasa ने शेयर की सूर्य की धधकती हुई तस्‍वीर
  • सूर्य से निकलते हुए सोलर फ्लेयर्स को देखा जा सकता है
  • नासा ने नए साल का क्रेडिट सूर्य को दिया है

सूर्य की यह तस्‍वीर सोलर डायनैमिक ऑब्‍जर्वेट्री (SDO) ने ली है। एक स्‍पेसक्राफ्ट के जरिए यह ऑब्‍जर्वेट्री सूर्य में होने वाली गतिविधियों पर नजर बनाए रखती है।

Photo Credit: Nasa

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने ‘नववर्ष 2023' के मौके पर सूर्य की हैरान करने वाली तस्‍वीर शेयर की है। नासा ने नए साल का क्रेडिट सूर्य को दिया है। स्‍पेस एजेंसी ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘स्‍टार ऑफ द शो' की ओर से #HappyNewYear जिसने यह सब संभव किया है। जैसाकि हम जानते हैं पृथ्‍वी को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में लगभग 365 दिनों का समय लगता है यानी पूरा एक साल। और अब पृथ्‍वी ने दोबारा सूर्य की परिक्रमा करना शुरू कर दिया है। पृथ्‍वी की सूर्य से दूरी लगभग 150 मिलियन किलोमीटर है।  

4.6 अरब साल के हो चुके सूर्य की इस शानदार इमेज के साथ नासा ने कुछ और जानकारियां भी दी हैं। बताया है कि सूर्य हमारे सौर मंडल के केंद्र में है। यह करीब 8 लाख 65 हजार मील चौड़ा है। इसका अधिकतम तापमान 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस है। सूर्य ही है, जो हमारे सौरमंडल को एकसाथ रखता है।
Advertisement
 

सूर्य की यह तस्‍वीर सोलर डायनैमिक ऑब्‍जर्वेट्री (SDO) ने ली है। एक स्‍पेसक्राफ्ट के जरिए यह ऑब्‍जर्वेट्री सूर्य में होने वाली गतिविधियों पर नजर बनाए रखती है। रिपोर्टों के अनुसार, सूर्य की इमेज में सोलर फ्लेयर्स (Solar Flare) निकलते हुए देखे जा सकते हैं। जब सूर्य की चुंबकीय ऊर्जा रिलीज होती है, तो उससे निकलने वाली रोशनी और पार्टिकल्‍स से सौर फ्लेयर्स बनते हैं। सोलर फ्लेयर्स हमारे सौर मंडल के सबसे शक्तिशाली विस्फोट हैं, जिनमें अरबों हाइड्रोजन बमों की तुलना में ऊर्जा रिलीज होती है। 
Advertisement

सोलर फ्लेयर्स की दिशा पृथ्‍वी की ओर होने पर यह कई तरह से हमारे ग्रह को प्रभावित कर सकते हैं। रेडियो कम्‍युनिकेशन, इलेक्ट्रिक पावर ग्रिड और नेविगेशन सिग्‍नलों पर असर डाल सकते हैं। सोलर फ्लेयर्स की वजह से अंतरिक्ष यान और अंतरिक्ष यात्रियों के लिए भी गंभीर खतरा रहता है। गौरतलब है कि हमारा सूर्य अपने 11 साल के चक्र से गुजर रहा है और बहुत अधिक एक्टिव फेज में है। इस वजह से सूर्य से सोलर फ्लेयर्स निकल रहे हैं और कोरोनल मास इजेक्‍शन (CME) की घटनाएं हो रही हैं।   
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.