• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Nasa ने ब्रह्मांड की यह तस्‍वीर शेयर की, तो लोग बोले हर हर महादेव, जानें पूरा मामला

Nasa ने ब्रह्मांड की यह तस्‍वीर शेयर की, तो लोग बोले- हर-हर महादेव, जानें पूरा मामला

दो दूरबीनों के एकसाथ इस्‍तेमाल से रिसर्चर्स ने सुपरनोवा विस्फोटों के अवशेषों का पता लगाया है। यानी जब कोई तारा मर जाता है और उसमें विस्‍फोट होता है, तो उसके बाद भी अवशेष निकलते हैं, उनका पता रिसर्चर्स ने लगाया।

Nasa ने ब्रह्मांड की यह तस्‍वीर शेयर की, तो लोग बोले- हर-हर महादेव, जानें पूरा मामला

Photo Credit: Nasa

टारेंटयुला नेबुला की यह तस्‍वीर किसी सीनरी जैसी नजर आती है। देखकर नहीं लगता कि यह ब्रह्मांड का कोई हिस्‍सा है।

ख़ास बातें
  • टारेंटयुला नेबुला की तस्‍वीर शेयर की नासा ने
  • इसे तारों की नर्सरी कहा जाता है
  • दो ऑब्‍जर्वेट्री की मदद से तैयार हुई यह तस्‍वीर
विज्ञापन
अंतरिक्ष में तैनात सबसे बड़ी दूरबीन ‘जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप' (James Webb Space Telescope) दुनिया को ब्रह्मांड के रहस्‍यों से रू-ब-रू करवा रही है। बीते साल और इस साल भी हमने इस टेलीस्‍कोप से ली गई कई तस्‍वीरों को देखा। इनमें टारेंटयुला नेबुला (Tarantula Nebula) की इमेज भी शामिल है। इस नेबुला का नाम ‘30 डोरैडस' भी है, जिसे तारों की नर्सरी कहा जाता है। अब अमेरिकी अंतर‍िक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एक तस्‍वीर शेयर की है। इस तस्‍वीर को नासा की चंद्रा एक्स-रे (Chandra X-ray) के डेटा और जेम्स वेब टेलीस्कोप की इन्फ्रारेड इमेजरी का उपयोग करके तैयार किया गया।

दो दूरबीनों के एकसाथ इस्‍तेमाल से रिसर्चर्स ने सुपरनोवा विस्फोटों के अवशेषों का पता लगाया है। यानी जब कोई तारा मर जाता है और उसमें विस्‍फोट होता है, तो उसके बाद भी अवशेष निकलते हैं, उनका पता रिसर्चर्स ने लगाया। ये अवशेष नए तारों का हिस्‍सा बनेंगे। रिपोर्टों के अनुसार, जेम्‍स वेब और चंद्रा ऑब्‍जर्वेट्री ने “प्रोटोस्टार्स” के एक ग्रुप को भी कैद किया। यह नए जन्‍मे तारों की तरह होते हैं।  
 


टारेंटयुला नेबुला की यह तस्‍वीर किसी सीनरी जैसी नजर आती है। देखकर नहीं लगता कि यह ब्रह्मांड का कोई हिस्‍सा है। ऐसा लगता है कि आर्टिस्‍ट ने कैनवास पर कला को उकेर दिया है। तस्‍वीर में दिखाई देने वाला नीला और बैंगनी हिस्‍सा सुपरहीटेड यानी बहुत ज्‍यादा गर्म गैसों को दिखाता है। यह तस्‍वीर के मध्‍य और नीचे दिखाई देता है।   

वहीं, लाल, नारंगी, हरा और हल्‍का नीला रंग जोकि इमेज के ऊपरी भाग में और बाईं व दाईं ओर है, ठंडी गैस को प्रदर्शित करता है। टारेंटयुला नेबुला इसलिए भी अहम है, क्‍योंकि हमारी आकाशगंगा के विपरीत यहां बहुत तेजी से नए तारों का निर्माण हो रहा है। नासा के मुताबिक यह इलाका हमारी आकाशगंगा के करीब है, इसलिए ब्रह्मांड के अतीत के बारे में और जानने में हमारी मदद करने के लिए इसका विस्तार से अध्ययन करना आसान है।

नासा की इस तस्‍वीर पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे अनरियल कह रहा है, तो कोई वॉलपेपर बता रहा है। कई लोग इस तस्‍वीर को भगवान शिव से जोड़ रहे हैं और हर-हर महादेव लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे महादेव ने अपने हाथ में एक बच्चा पकड़ा हुआ है। 
 
plg6ubp8

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  2. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  3. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  5. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  6. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  7. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  8. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  10. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »