• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • सबसे गर्म और बड़े तारों के ‘घर’ तक पहुंचा जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप, जानें इस तस्‍वीर के बारे में

सबसे गर्म और बड़े तारों के ‘घर’ तक पहुंचा जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप, जानें इस तस्‍वीर के बारे में

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने बताया है कि लार्ज मैगेलैनिक क्लाउड आकाशगंगा में 161,000 प्रकाश-वर्ष दूर, टारेंटयुला नेबुला सबसे बड़ा और चमकीला तारा-निर्माण क्षेत्र है।

सबसे गर्म और बड़े तारों के ‘घर’ तक पहुंचा जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप, जानें इस तस्‍वीर के बारे में

यह आकाशगंगा हमारी मिल्‍की-वे के करीब है। नासा के अनुसार यह अब तक खोजे गए सबसे गर्म और बड़े तारों का घर भी है।

ख़ास बातें
  • 161,000 प्रकाश-वर्ष दूर स्थित है तारों की यह नर्सरी
  • जेम्‍स वेब की मदद से अब ब्रह्मांड का नया वजूद देखने को मिल रहा है
  • टेलीस्कोप का नियर-इन्फ्रारेड कैमरा हो रहा कारगर
विज्ञापन
अंतरिक्ष में तैनात सबसे बड़ी दूरबीन ‘जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप' (James Webb Space Telescope) दुनिया को ब्रह्मांड के रहस्‍यों से रू-ब-रू करवा रही है। हाल के दिनों में हमने इस टेलीस्‍कोप से ली गई कई तस्‍वीरों को देखा है। इस बार टेलीस्‍कोप ने टारेंटयुला नेबुला (Tarantula Nebula) की इमेज को कैप्‍चर किया है। वैसे इस नेबुला का नाम ‘30 डोरैडस' है, जो तारों की नर्सरी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने बताया है कि लार्ज मैगेलैनिक क्लाउड आकाशगंगा में 161,000 प्रकाश-वर्ष दूर, टारेंटयुला नेबुला सबसे बड़ा और चमकीला तारा-निर्माण क्षेत्र है। यह आकाशगंगा हमारी मिल्‍की-वे के करीब है। नासा के अनुसार यह अब तक खोजे गए सबसे गर्म और बड़े तारों का घर भी है। 

जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप की वजह से हम ब्रह्मांड में ऐसी-ऐसी चीजों को देख पा रहे हैं, जो अबतक धूल में डूबी हुई नजर आती थीं। बताया गया है कि टारेंटयुला नेबुला भी धूल में घिरी हुई दिखाई देती थी। लेकिन वेब टेलीस्कोप के नियर-इन्फ्रारेड कैमरा, जिसे एनआईआरकैम भी कहा जाता है, उसने रिसर्चर्स को इस क्षेत्र में ऐसी चीजें देखने में मदद की है, जो अबतक छुपी हुई थीं। इनमें हजारों युवा तारे भी शामिल हैं। 

मौजूदा इमेज को लेकर नासा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर जानकारी पोस्‍ट की है। लिखा कि वेब ने एक विशाल स्‍पेस टारेंटयुला को पकड़ा! नासा ने लिखा है कि टारेंटयुला नेबुला में ऐसे हजारों युवा तारे हैं, जिन्‍हें पहले कभी नहीं देखा गया है। उनके लिए कुछ समय निकालें। वेब टेलीस्‍कोप की इस इमेज में नेबुला की संरचना भी दिखाई देती है। 

टारेंटयुला नेबुला इसलिए भी अहम है, क्‍योंकि हमारी आकाशगंगा के विपरीत यहां बहुत तेजी से नए तारों का निर्माण हो रहा है। नासा के मुताबिक यह इलाका हमारी आकाशगंगा के करीब है, इसलिए ब्रह्मांड के अतीत के बारे में और जानने में हमारी मदद करने के लिए इसका विस्तार से अध्ययन करना आसान है।

जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप को पिछले साल दिसंबर में लॉन्‍च किया गया था। यह एक इंटरनेशनल प्रोग्राम है, जिसे नासा ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यानी ईएसए और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के साथ मिलकर शुरू किया है। अंतरिक्ष में रहते हुए वेब टेलीस्‍कोप उन आकाशगंगाओं की भी खोज करेगा, जो शुरुआती ब्रह्मांड में बनी थीं। यह टेलीस्‍कोप आने वाले दिनों में हबल टेलीस्‍कोप को रिप्‍लेस करेगा, जो बीते 30 साल से अंतरिक्ष में तैनात है और दुनिया को ब्रह्मांड की कई बेहतरीन तस्‍वीरें दिखा चुका है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »