• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Nasa Psyche Mission : 5 अक्‍टूबर को नासा लॉन्‍च करेगी वह मिशन, जो हर इंसान को अरबपति बना सकता है, जानें इसके बारे में

Nasa Psyche Mission : 5 अक्‍टूबर को नासा लॉन्‍च करेगी वह मिशन, जो हर इंसान को अरबपति बना सकता है, जानें इसके बारे में

Nasa Psyche Mission : नासा का स्‍पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा।

Nasa Psyche Mission : 5 अक्‍टूबर को नासा लॉन्‍च करेगी वह मिशन, जो हर इंसान को अरबपति बना सकता है, जानें इसके बारे में

Photo Credit: Nasa

पता चला है कि साइकी का आकार एक आलू के जैसा है। यह बेशकीमती धातुओं को अपने में समेटे हुए है।

ख़ास बातें
  • नासा लॉन्‍च करने जा रही है साइकी मिशन
  • इसी नाम के एस्‍टरॉयड को करेगा स्‍टडी
  • साइकी एस्‍टरॉयड में छुपा है अनग‍िनत 'खजाना'
विज्ञापन
हमारे सौर मंडल में एक ऐसा एस्‍टरॉयड है, जिसे धरती पर ले आया जाए और सभी में बराबर बांट दिया जाए, तो हर इंसान अरबपति हो सकता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की ‘नजर' उस एस्‍टरॉयड पर है। एस्‍टरॉयड का नाम है- साइकी (Psyche)। नासा ने ऐलान कर दिया है कि वह 5 अक्‍टूबर को एक मिशन लॉन्‍च करने जा रही है, जो एस्‍टरॉयड साइकी के बारे में जानकारी जुटाएगा। नासा का स्‍पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा।
 

क्‍या है एस्‍टरॉयड साइकी? 

अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी के अनुसार, यह पृथ्‍वी से खोजा जाने वाला 16वां एस्‍टरॉयड था। साइकी को साल 1852 में इतालवी खगोलशास्त्री एनीबेल डी गैस्पारिस ने खोजा था। इसका नाम प्राचीन ग्रीक पौराणिक कथाओं में आत्मा की देवी के नाम पर रखा था।

इसका व्‍यास 226 किलोमीटर होने का अनुमान है। वैज्ञानिकों ने रडार की मदद से एस्‍टरॉयड साइकी को स्‍टडी किया है। पता चला है कि साइकी का आकार एक आलू के जैसा है। यह बेशकीमती धातुओं को अपने में समेटे हुए है।  
 

10 हजार क्वाड्रिलियन डॉलर है कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार, एस्‍टरॉयड साइकी में 10,000 क्वाड्रिलियन डॉलर कीमत का लोहा, निकल और सोना मौजूद हो सकता है। क्वाड्रिलियन की वैल्‍यू छोटी-मोटी नहीं है। एक क्वाड्रिलियन में 15 जीरो होते हैं। यह ट्रिलियन के भी बाद आने वाला नंबर है। 
 

कहां है एस्‍टरॉयड साइकी? 

एस्‍टरॉयड साइकी अंतरिक्ष में मंगल और बृहस्पति के बीच मुख्य एस्‍टरॉयड बेल्ट में है। नासा के स्‍पेसक्राफ्ट को वहां तक पहुंचना है। नासा के अनुसार, उसका मिशन करीब 26 महीनों तक साइकी का चक्‍कर लगाएगा। वह एस्‍टरॉयड की इमेज लेगा। डेटा जुटाएगा, ताकि वैज्ञानिकों को इसके इतिहास और संरचना के बारे में अधिक समझने में मदद मिल सके।

यह नासा का दीर्घकालिक मिशन है। स्‍पेसक्राफ्ट कुल 6 साल के सफर पर न‍िकलेगा और खुद को चालू रखने के लिए सोलर इलेक्ट्रिक प्रोपल्‍शन का इस्‍तेमाल करेगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »