चांद पर खुदाई करेगी NASA, बनाएगी प्रोडक्शन प्लांट!

एजेंसी इसके लिए एक टेस्ट ड्रिल भेजेगी जो चांद की मिट्टी की खुदाई करेगा।

चांद पर खुदाई करेगी NASA, बनाएगी प्रोडक्शन प्लांट!

अंतरिक्ष एजेंसी नासा चांद पर खुदाई करने की योजना बना रही है।

ख़ास बातें
  • 2025 तक स्पेस एजेंसी वहां इन्सान को उतारने जा रही है।
  • नासा अगले 10 सालों में चांद पर खुदाई करके वहां संसाधनों की तलाश करेगी।
  • एजेंसी इसके लिए एक टेस्ट ड्रिल भेजेगी जो चांद की मिट्टी की खुदाई करेगा।
विज्ञापन
अंतरिक्ष एजेंसी नासा चांद पर खुदाई करने की योजना बना रही है। वहां पर संसाधनों की खोज की जाएगी। यह काम स्पेस एजेंसी अगले 10 सालों के अंदर शुरू कर देगी, ऐसा कहा गया है। नासा चांद के लिए अपने नए मिशन की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। 2025 तक स्पेस एजेंसी वहां इन्सान को उतारने जा रही है। 1972 के बाद अब जाकर दोबारा से चांद पर मनुष्य को उतारने की तैयारी की जा रही है। इस बार इन अंतरिक्ष यात्रियों में महिला भी शामिल होगी जो चांद की जमीन पर उतरेगी। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन की तैयारी कर दी है। नासा अगले 10 सालों में चांद पर खुदाई करके वहां संसाधनों की तलाश करेगी। The Guardian की रिपोर्ट के अनुसार, 2032 तक नासा चांद से मिट्टी की खुदाई करके संसाधन तलाशेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक नासा अपने आर्टीमिस मिशन के तहत चांद की सतह पर मनुष्य के कदम रखवाने जा रही है। 

एजेंसी इसके लिए एक टेस्ट ड्रिल भेजेगी जो चांद की मिट्टी की खुदाई करेगा। साथ ही वहां पर एक प्रोसेसिंग प्लांट बनाने की योजना भी एजेंसी की है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि चांद पर किए जाने वाले उत्पादन के लिए जो पहले कस्टमर होंगे, वे रॉकेट कंपनियां हो सकती हैं जो यहां पर ईंधन या ऑक्सीजन की खरीदार बन सकती हैं। नासा चांद पर खुदाई का जिक्र 2015 में ही कर चुकी है। वेबसाइट पर एक लेख में एजेंसी ने बताया है कि वह चांद पर खुदाई की योजना क्यों बनाने जा रही है। 

नासा के अनुसार, चांद पर तीन महत्वपूर्ण तत्व मौजूद हैं। ये हैं- पानी, हीलियम और दुर्लभ धातु, जो पृथ्वी पर भी मौजूद हैं। एजेंसी का कहना है कि पानी को रॉकेट ईंधन में तब्दील किया जा सकता है। हीलियम से ऊर्जा पैदा की जा सकती है। साथ ही दुर्लभ धातु जैसे स्केंडियम और येट्रियम को भी इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , nasa to mine moon, moon mining
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »