• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ICC World Cup Trophy in Space : जमीन से 1 लाख 20 हजार फीट ऊपर अंतरिक्ष में लॉन्‍च हुई क्रिकेट वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी, देखें वीडियो

ICC World Cup Trophy in Space : जमीन से 1 लाख 20 हजार फीट ऊपर अंतरिक्ष में लॉन्‍च हुई क्रिकेट वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी, देखें वीडियो

ICC World Cup Trophy in Space : पृथ्‍वी की सतह से करीब 1 लाख 20 हजार फीट (36.576 किलोमीटर) की ऊंचाई पर ले जाकर क्रिकेट वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी को लॉन्‍च किया गया। उस जगह को स्ट्रैटोस्फियर कहा जाता है।

ICC World Cup Trophy in Space : जमीन से 1 लाख 20 हजार फीट ऊपर अंतरिक्ष में लॉन्‍च हुई क्रिकेट वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी, देखें वीडियो

Photo Credit: ICC

पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन पूरी तरह से भारत की मेजबानी में हो रहा है।

ख़ास बातें
  • स्ट्रैटोस्फियर में पहुंचाई गई वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी
  • अमेरिका की प्राइवेट स्‍पेस एजेंसी 'सेंट इन टु स्पेस' ने किया लॉन्‍च
  • वनडे वर्ल्ड कप इस साल भारत में खेला जाएगा
विज्ञापन
2023 ODI वर्ल्‍ड कप (2023 ODI World Cup) की ट्रॉफी को अंतरिक्ष में लॉन्‍च किया गया है। आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अमेरिका की प्राइवेट स्‍पेस एजेंसी 'सेंट इंटु स्पेस' मदद से एक बैलून में ट्रॉफी को अंतरिक्ष में भेजा। पृथ्‍वी की सतह से करीब 1 लाख 20 हजार फीट (36.576 किलोमीटर) की ऊंचाई पर ले जाकर क्रिकेट वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी को लॉन्‍च किया गया। उस जगह को स्ट्रैटोस्फियर कहा जाता है। 

आईसीसी ने ट्रॉफी लॉन्‍च का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि अंतरिक्ष में जहां ट्रॉफी को लॉन्‍च किया गया, वहां तापमान शून्‍य से 65 डिग्री सेल्सियस कम था। बाद में ट्रॉफी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लैंड कराया गया। गौरतबल है कि वनडे वर्ल्ड कप को भारत में खेला जाएगा। पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन पूरी तरह से भारत की मेजबानी में हो रहा है। 

जिस ट्रॉफी को अंतरिक्ष में लॉन्‍च किया गया, अब वह वर्ल्‍ड टूर पर निकलेगी और आज से 18 देशों का अपना सफर पूरा करेगी। स्ट्रैटोस्फियर हमारी पृथ्‍वी के वायुमंडल की दूसरी परत है। उसके ऊपर टोपोस्फियर और नीचे मेसोस्फियर हैं। यह पहली बार नहीं है, जब किसी टूर्नामेंट से जुड़ी चीजों को अंतरिक्ष में ले जाया गया है। 
 

पिछले साल कतर ने फीफा वर्ल्‍ड कप (FIFA World Cup) की ऑफ‍िशियल मैच बॉलों को आउटर स्‍पेस यानी अंतरिक्ष में पहुंचाया था। इसके लिए कतर एयरवेज ने एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के साथ पार्टनरशिप की थी। फुटबॉल गेदों को फाल्‍कन-9 रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज में पैक करके पृथ्‍वी से 123 किलोमीटर ऊपर पहुंचाया गया। 

आउटर स्‍पेस का सफर करके, बॉल्‍स बूस्‍टर के साथ स्‍पेसएक्‍स ड्रोनशिप में उतरीं। इसके बाद गेंदों को कतर एयरवेज द्वारा फमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भेजा गया और गेंदों को विश्व कप के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इसका उपलब्‍धि के बारे में बताते हुए कतर एयरवेज ने लिखा, ‘एक महान टूर्नामेंट के लिए एक महान यात्रा'।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »