• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Nasa के मून मिशन का काउंटडाउन शुरू, कुछ मिनटों बाद लॉन्‍च होगा ‘आर्टिमिस 1’ मिशन, यहां देखें लाइव स्‍ट्रीम

Nasa के मून मिशन का काउंटडाउन शुरू, कुछ मिनटों बाद लॉन्‍च होगा ‘आर्टिमिस 1’ मिशन, यहां देखें लाइव स्‍ट्रीम

इंसान को चांद पर उतारने वाला दुनिया का पहला देश ‘अमेरिका’ आज एक और इतिहास रचने को तैयार है।

Nasa के मून मिशन का काउंटडाउन शुरू, कुछ मिनटों बाद लॉन्‍च होगा ‘आर्टिमिस 1’ मिशन, यहां देखें लाइव स्‍ट्रीम

मिशन को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39बी से लॉन्च किया जाना है।

ख़ास बातें
  • नासा फ‍िर से अपने मून मिशन की शुरुआत करने जा रही है
  • अब तक के सबसे पावरफुुल रॉकेट के जरिए होगी लॉन्चिंग
  • लॉन्‍च सफल रहा, तो यह नासा के लिए बड़ी कामयाबी होगी
विज्ञापन
इंसान को चांद पर उतारने वाला दुनिया का पहला देश ‘अमेरिका' आज एक और इतिहास रचने को तैयार है। वर्षों बाद एक बार फ‍िर से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) अपने मून मिशन की शुरुआत करने जा रही है। इसका नाम आर्टिमिस (Artemis) मिशन है। आज यानी 29 अगस्‍त को आर्टिमिस 1 (Artemis I) मिशन लॉन्‍च होने जा रहा है। हालांकि इस मिशन में इंसान को चांद पर नहीं भेजा जाएगा, लेकिन यह भविष्‍य के आर्टिमिस मिशनों की रूपरेखा तैयार करेगा, जिनमें इंसान को दोबारा चांद पर भेजने की तैयारी है। अब से कुछ देर बाद ही इस मिशन की लॉन्चिंग शुरू होने जा रही है। आप से लाइव स्‍ट्रीम कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं सभी जरूरी बातें। 
 

शाम 6 बजे के आसपास लॉन्चिंग, देख सकते हैं लाइव स्‍ट्रीम 

आर्टेमिस मिशन की शुरुआत आज यानी 29 अगस्त को होने वाली है। मिशन की जिम्‍मेदारी नासा के कंधों पर है। इसे सफल बनाने के लिए एजेंसी अबतक के सबसे पावरफुल रॉकेट स्‍पेस लॉन्‍च सिस्‍टम (SLS) को इस्‍तेमाल करने जा रही है। मिशन को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39बी से लॉन्च किया जाना है। भारतीय समय के हिसाब से शाम 6:03 बजे के आसपास रॉकेट को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च को कई प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लोग नासा के ऑफ‍िशियल YouTube, ट्विटर, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पेजों को देख सकते हैं।


 
 

इन हॉलीवुड सेलिब्रिटी की होगी मौजूदगी, उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस भी आएंगी

नासा के लिए यह लॉन्‍च महत्‍वपूर्ण है। माना जा रहा है कि लॉन्चिंग का गवाह बनने के लिए हॉलीवुड सेलिब्रिटी क्रिस इवांस, केके पामर और जैक ब्लैक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस के भी मौजूद होने की बात सामने आ रही है। इस मिशन का मकसद इंसान को एक बार फिर से चंद्रमा पर भेजना है। हालांकि यह अभी नहीं होगा। इस मिशन की सफलता को देखते हुए आगे आने वाले मिशनों में इंसानों को चांद पर भेजा जाएगा। इसके अलावा नासा अब चंद्रमा पर लंबे समय के लिए रुकना चाहती है। एजेंसी की तैयारी आने वाले वक्‍त में चांद से मंगल की यात्रा को पूरा करना है। 

 

ओरियन कैप्‍सूल के साथ जाएगा एलक्‍सा और खिलौने

आर्टिमिस 1 मिशन के तहत SLS रॉकेट पर ओरियन एस्‍ट्रोनॉट कैप्‍सूल होगा, जो चंद्रमा का सफर पूरा करेगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि ओरियन कैप्‍सूल के साथ कुछ खास चीजों जैसे- खिलौनों, पुतलों और यहां तक ​​कि एमेजॉन एलेक्‍सा को भी चांद पर भेजा जाएगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »