• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • मंगल ग्रह पर ‘एलियंस की खोज’ के लिए Nasa बना रही नया प्‍लान, पृथ्‍वी पर लाने होंगे सबूत

मंगल ग्रह पर ‘एलियंस की खोज’ के लिए Nasa बना रही नया प्‍लान, पृथ्‍वी पर लाने होंगे सबूत

साल 2021 से ही नासा का पर्सवेरेंस रोवर (Perseverance rover) मंगल ग्रह से चट्टानों और तलछटों के सैंपल इकट्ठा कर रहा है।

मंगल ग्रह पर ‘एलियंस की खोज’ के लिए Nasa बना रही नया प्‍लान, पृथ्‍वी पर लाने होंगे सबूत

साल 2021 से ही नासा का पर्सवेरेंस रोवर (Perseverance rover) मंगल ग्रह से चट्टानों और तलछटों के सैंपल इकट्ठा कर रहा है।

ख़ास बातें
  • Nasa ने मंगल ग्रह को लेकर बनाया नया प्‍लान
  • वहां जुटाए जा रहे सैंपल लाना चाहती है वापस
  • नासा कन्‍फर्म नहीं है कि सैंपल कबतक आएंगे पृथ्‍वी पर
विज्ञापन
Mars Alien Life : मंगल ग्रह पर कभी जीवन हुआ करता था, तमाम अंतरिक्ष एजेंस‍ियां और वैज्ञानिक इस बात से सहमत दिखते हैं। इससे जुड़े कई सबूत भी खोजे गए हैं, लेकिन उन्‍हें अबतक धरती पर नहीं लाया जा सका है। साल 2021 से ही नासा का पर्सवेरेंस रोवर (Perseverance rover) मंगल ग्रह से चट्टानों और तलछटों के सैंपल इकट्ठा कर रहा है। हालांकि अभी तक नासा कन्‍फर्म नहीं है कि सैंपलों को कबतक पृथ्‍वी पर लाया जा सकेगा। पहले नासा चाहती थी कि इस दशक के आखिर तक सैंपलों को पृथ्‍वी पर ले आया जाए, पर अब उसमें देर होती हुई दिख रही है। 

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, नासा अब दो नई लैंडिंग स्‍ट्रैटिजी पर काम कर रही है यानी पृथ्‍वी तक सैंपल किस तरह से लाए जाएं, उसके लिए दो योजनाएं बनाई जा रही हैं। नासा के प्रमुख बिल नेल्‍सन के अनुसार, ‘दो संभावित रास्‍तों पर आगे बढ़ने से यह सुनिश्चित होगा कि हमारी पिछली योजना की तुलना में लागत और समय दोनों की बचत हो साथ ही मंगल ग्रह से सैंपलों को लाया जा सके। उन्‍होंने कहा कि इन सैंपलों में ऐसी क्षमता हो सकती है कि मंगल ग्रह को लेकर हमारा न‍जरिया बदल जाए। 

मंगल ग्रह पर कभी जीवन था या नहीं, इस बात के फ‍िजिकल सबूत नहीं हैं। लेकिन अगर वहां जीवन था तो यह संभव है कि पर्सवेरेंस रोवर ने इसके सैंपल जुटा लिए हों। उन सैंपलों में क्‍या है, यह जानने के लिए उन्‍हें पृथ्‍वी तक लाना ही होगा। उसके बाद ही लैब टेस्टिंग करके वैज्ञानिक उनके बारे में दुनिया को बता पाएंगे। 

शुरुआत में नासा ने मार्स सैंपल रिटर्न का बजट 7 अरब डॉलर आंका था। इसमें अब बढ़ोतरी हो गई है और बजट 11 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। मिशन में लगातार देरी हुई है, जिसके बाद नासा को कई कदम उठाने पड़े हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »