इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसी सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी में देरी

कुछ महीने पहले ISS की कमान रूस के एस्ट्रोनॉट Oleg Kononenko ने विलियम्स को सौंपी थी। ISS के कमांडर के तौर पर विलियम्स विभिन्न कामकाज और रिसर्च की निगरानी कर रही हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 19:20 IST
ख़ास बातें
  • SpaceX के Crew-10 मिशन में देरी के कारण इनकी वापसी को टाला गया है
  • इस देरी का कारण नए Crew Dragon स्पेसक्राफ्ट पर कार्य का जारी होना है
  • भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर का मिशन केवल 10 दिन का था

कुछ महीने पहले ISS की कमान रूस के एस्ट्रोनॉट Oleg Kononenko ने विलियम्स को सौंपी थी

पिछले कई महीनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे NASA के एस्ट्रोनॉट्स Sunita Williams और Barry Wilmore की धरती पर वापसी अगले वर्ष मार्च तक टल गई है। इस वर्ष जून में ये दोनों एस्ट्रोनॉट्स Boeing के Starliner स्पेसक्राफ्ट के जरिए ISS पर पहुंचे थे। 

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने बताया है कि SpaceX के Crew-10 मिशन में देरी के कारण इनकी वापसी को टाला गया है। इस देरी का कारण नए Crew Dragon स्पेसक्राफ्ट पर कार्य का जारी होना है। Crew-10 मिशन में NASA के एस्ट्रोनॉट्स  Anne McClain और Nichole Ayers के साथ JAXA के Takuya Onishi और Roscosmos के कॉस्मोनॉट Kirill Peskov जाएंगे। इस मिशन को SpaceX के Falcon 9 रॉकेट के जरिए मार्च के अंत में लॉन्च किया जाएगा। SpaceX के मालिक बिलिनेयर Elon Musk हैं। 

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर के मिशन की अवधि 10 दिन की थी लेकिन Starliner स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी समस्या होने के कारण ये लगभग नौ महीनों से ISS पर फंसे हैं। कुछ महीने पहले ISS की कमान रूस के एस्ट्रोनॉट Oleg Kononenko ने विलियम्स को सौंपी थी। ISS के कमांडर के तौर पर विलियम्स विभिन्न प्रकार के कामकाज और रिसर्च की निगरानी कर रही हैं। 

हाल ही में विलियम्स ने एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में धरती पर वापसी में हो रही देरी पर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने ISS को एक 'खुशगवार स्थान' बताया था। विलियम्स का कहना था कि उनके पिछले अनुभव के कारण अंतरिक्ष में जीवन को लेकर एडजस्टमेंट मुश्किल नहीं है। इस बारे में Wilmore ने कहा था कि स्टारलाइनर पर उनकी वापसी को लेकर सहमति नहीं थी। कुछ तकनीकी समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण उनका स्टे बढ़ गया है। Wilmore ने बताया था कि स्टारलाइनर के साथ सुरक्षा से जुड़ी आशंकाओं के कारण उनकी वर्तमान स्थिति बेहतर के लिए है। हालांकि, विलियम्स ने यह माना था कि ISS पर उनका स्टे बढ़ने से कुछ तनाव है लेकिन वह मिशन पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इससे पहले  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा था कि NASA के सामने आ रही इस प्रकार की चुनौतियां देश के Gaganyaan मिशन के लिए महत्वपूर्ण सीख होगी। ISRO के प्रमुख, S Somanath ने कहा था कि गगनयान मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण सीख है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.