• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Artemis 1 Launch : Nasa का सबसे बड़ा अंतरिक्ष मिशन कल होगा लॉन्‍च, क्‍या इंसान जा पाएगा चांद पर, यहां देखें Live

Artemis 1 Launch : Nasa का सबसे बड़ा अंतरिक्ष मिशन कल होगा लॉन्‍च, क्‍या इंसान जा पाएगा चांद पर, यहां देखें Live

Artemis 1 Launch Live : कल नासा के पास इस मिशन को भेजने के लिए 2 घंटों की लॉन्‍च विंडो होगी। सबकुछ योजना के अनुसार होता है, तो आर्टेमिस 1 मिशन कल लॉन्‍च हो जाएगा।

Artemis 1 Launch : Nasa का सबसे बड़ा अंतरिक्ष मिशन कल होगा लॉन्‍च, क्‍या इंसान जा पाएगा चांद पर, यहां देखें Live

Artemis 1 Launch Live : इस मिशन का मकसद भविष्‍य में लॉन्‍च होने वाले आर्टिमिस मिशनों के लिए जमीन तैयार करना है।

ख़ास बातें
  • कैनेडी स्पेस सेंटर से यह लॉन्‍च किया जाएगा
  • आर्टिमिस 1 मिशन का लक्ष्‍य चंद्रमा पर पहुंचना है
  • भविष्‍य में इस सीरीज के मिशनों का हिस्‍सा इंसान भी होंगे
विज्ञापन
Artemis 1 Launch Live : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का आर्टिमिस मिशन (NASA Artemis 1 mission) आखिरकार लॉन्‍च होने को तैयार है। लगभग एक साल की देरी के बाद कल यानी 16 नवंबर को मून मिशन (Nasa Moon mission) के लॉन्‍च होने की उम्‍मीद की जा रही है। अमेरिका में फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से यह लॉन्‍च किया जाएगा। चंद्रमा पर सबसे पहले इंसान को पहुंचाने वाला अमेरिका और उसकी स्‍पेस एजेंसी मून मिशन लॉन्‍च करने में जुटी है, लेकिन रॉकेट में तकनीकी गड़बड़ी और फ‍िर एक के बाद एक आए तूफानों ने इस मिशन में देरी की है।        

जानकारी के अनुसार, कल नासा के पास इस मिशन को भेजने के लिए 2 घंटों की लॉन्‍च विंडो होगी। सबकुछ योजना के अनुसार होता है, तो आर्टेमिस 1 मिशन कल यानी 16 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार, सुबह 11:34 बजे लॉन्‍च होगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप इस लॉन्‍च को ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। 



आर्टिमिस 1 मिशन के तहत एसएलएस रॉकेट (SLS Rocket) के ऊपर ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट (Orion spacecraft) को लॉन्‍च किया जाएगा। इस मिशन का मकसद भविष्‍य में लॉन्‍च होने वाले आर्टिमिस मिशनों के लिए जमीन तैयार करना है। नासा चाहती है कि वह एक बार फ‍िर से इंसानों को चंद्रमा पर पहुंचाए। एजेंसी वहां अबएक स्‍थायी बेस बनाना चाहती है, ताकि लंबे समय तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर स्‍टे कराया जा सके। 

आर्टिमिस 1 मिशन अबतक दो बार रद्द हो चुका है। पहली कोशिश के दौरान स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के RS-25 इंजन में खराबी के कारण मिशन को स्थगित किया गया, जबकि दूसरी बार में रॉकेट और लिक्विड हाइड्रोजन ईंधन फीड लाइन के बीच ‘क्विक डिस्कनेक्ट' इंटरफेस में हाइड्रोजन रिसाव के कारण मिशन को टालना पड़ा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी एक बार फ‍िर इस मिशन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। देखना होगा कि यह लॉन्‍च सफल होता है या फ‍िर किन्‍हीं कारणों से टाल दिया जाता है। 

आखिरी बार इस लॉन्‍च को सफल होते हुए देखने के लिए हॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी भी पहुंचने वाले थे, लेकिन लॉन्‍च नहीं हो पाया। पहली लॉन्चिंग के दौरान तो नासा ने लाइव स्‍ट्रीमिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन रॉकेट में आई गड़बड़ी के कारण लॉन्‍च को टालना पड़ा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »