• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 7 घंटे तक स्‍पेस में टहलते रहे 2 अंतरिक्ष यात्री, क्‍या था मकसद? Nasa ने शेयर किया वीडियो, आप भी देखें

7 घंटे तक स्‍पेस में टहलते रहे 2 अंतरिक्ष यात्री, क्‍या था मकसद? Nasa ने शेयर किया वीडियो, आप भी देखें

ISS Space Walk Video : एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के ड्रैगन कार्गो क्राफ्ट ने सोलर एैरे को वहां पहुंचाया था।

7 घंटे तक स्‍पेस में टहलते रहे 2 अंतरिक्ष यात्री, क्‍या था मकसद? Nasa ने शेयर किया वीडियो, आप भी देखें

ISS Space Walk Video : सोलर एैरे को इंस्‍टॉल करने में अंतरिक्ष यात्रियों को 7 घंटे का समय लगा। इससे इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की बिजली क्षमता 30 फीसदी तक बढ़ जाएगी।

ख़ास बातें
  • नासा ने शेयर किया वीडियो
  • दो अंतरिक्ष यात्रियों ने की स्‍पेसवॉक
  • सौर सारणियां इंस्‍टॉल करना था मकसद
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) जिसे अंतरिक्ष यात्रियों का दूसरा घर भी कहा जाता है, पृथ्‍वी से कई किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में अपने मिशनों को अंजाम दे रहा है। ISS पर रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्री समय-समय पर स्‍पेसवॉक करते हैं। स्‍पेसवॉक करना कोई मामूली बात नहीं। इसमें कई बार चुनौतियां भी आती हैं। इसी साल अगस्‍त में एक स्‍पेसवॉक के दौरान रूसी अंतरिक्ष यात्री के स्‍पेससूट में प्रॉब्‍लम आ गई थी। समय रहते इसका पता चल गया, वरना उनकी जान पर बन आती। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एक वीडियो रिलीज किया है। इसमें दो अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेसवॉक करते हुए देखा जा सकता है। इनकी स्‍पेसवॉक का क्‍या मकसद था, आइए जानते हैं।

नासा ने बताया है कि अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जोश कसाडा (Josh Cassada) और फ्रैंक रुबियो (Frank Rubio) को स्‍पेसवॉक के दौरान सोलर एैरे, जोकि सौर पैनलों का कलेक्‍शन होता है, उसे इंस्‍टॉल करने का काम सौंपा गया था। एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के ड्रैगन कार्गो क्राफ्ट ने इस सोलर एैरे को वहां पहुंचाया था। 
 

सोलर एैरे (सारणी) को इंस्‍टॉल करने में अंतरिक्ष यात्रियों को 7 घंटे का समय लगा। बताया गया है कि नई सारणियों के कारण इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की बिजली क्षमता 30 फीसदी तक बढ़ जाएगी। यह एक ऑर्बिटल डेटाइम के दौरान 1 लाख 20 हजार वॉट की ऊर्जा पैदा करेगा। वीडियो में नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में चहलकदमी करते हुए देखा जा सकता है। 

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के रखरखाव के लिए अंजाम दी गई यह 256वीं स्पेसवॉक थी। वहीं, जोश कसाडा और फ्रैंक रुबियो की यह दूसरी स्‍पेसवॉक थी। वीडियो देखकर पता चलता है कि यह दोनों के लिए यह स्‍पेसवॉक कितनी चुनौतीपूर्ण रही होगी, लेकिन दोनों ने ही उसे बेहतर सामंजस्‍य के साथ पूरा कर लिया। 

हालांकि हर बार ऐसा नहीं होता। इसी साल अगस्‍त में ओलेग आर्टेमयेव नाम के रूसी अंतरिक्ष यात्री जब इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर स्‍पेसवॉक कर रहे थे, तभी उनके स्‍पेससूट में प्रॉब्‍लम आ गई। आनन-फानन में उन्‍हें वापस आने को कहा गया। ऐसा नहीं होता, तो ओलेग आर्टेमयेव की जान भी जा सकती थी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »