इसरो ने स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण किया

इसरो ने स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण किया
विज्ञापन
भारत ने रविवार सुबह एक रॉकेट प्रक्षेपण के साथ स्वदेशी तकनीक से निर्मित स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "यह मिशन सफल रहा। रॉकेट की उड़ान के दौरान दो स्क्रैमजेट इंजनों का परीक्षण किया गया।"

अधिकारी ने कहा कि तय समयानुसार सुबह छह बजे दो स्टेज/इंजन वाले आरएच-560 साउंडिंग रॉकेट ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से उड़ान भरी।

अधिकारी ने कहा कि दोनों इंजन रॉकेट की दिवार पर जैसे चिपके हुए थे और सामान्य रूप से जब रॉकेट 11 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचता है, स्क्रैमजेट इंजन सांस लेना शुरू करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि स्क्रैमजेट इंजन रॉकेट की उड़ान के दौरान 55 सेकंड तक चालू रहे और छह सेकंड में इंजनों का परीक्षण किया गया।

स्क्रैमजेट इंजन का उपयोग तभी किया जाता है, जब रॉकेट उड़ान के दौरान वायुमंडल में होता है। इससे ईंधन के साथ जाने वाले ऑक्सीडाइजर की मात्रा घटा कर प्रक्षेपण लागत घटाने में मदद मिलेगी।

इसरो ने बाद में बयान जारी कर कहा, "इस परीक्षण से महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया। इसमें सुपरसोनिक गति पर स्क्रैमजेट इंजनों का प्रज्वलन, सुपरसोनिक गति पर लपट को बरकरार रखना, हवा लेने के तंत्र और ईंधन इन्जेक्शन प्रणालियों के प्रदर्शन शामिल थे।"

स्क्रैमजेट इंजन को इसरो ने तैयार किया है। इसमें ईंधन के रूप में हाइड्रोजन गैस का इस्तेमाल किया जाता है। इस परीक्षण के लिए इसरो के उन्नत प्रौद्योगिकी यान (एटीवी) का इस्तेमाल किया गया। उड़ान भरने के दौरान इस रॉकेट का वजन 3,277 किलोग्राम था। इसरो के मुताबिक, "स्क्रैमजेट इंजन का परीक्षण करने वाला भारत चौथा देश है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Isro, Science, India, Scramjet
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »