• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ISRO की नई छलांग, सबसे पावरफुल रॉकेट के लिए बनाए क्रायोजेनिक इंजन का सफल टेस्‍ट किया

ISRO की नई छलांग, सबसे पावरफुल रॉकेट के लिए बनाए क्रायोजेनिक इंजन का सफल टेस्‍ट किया

ISRO : इसरो के अनुसार, इस इंजन की सफल टेस्टिंग के बाद LVM-3 की पेलोड क्षमता 450 किलोग्राम तक बढ़ गई है।

ISRO की नई छलांग, सबसे पावरफुल रॉकेट के लिए बनाए क्रायोजेनिक इंजन का सफल टेस्‍ट किया

ISRO : एक बयान में इसरो ने कहा कि LVM-3 के लिए CE20 क्रायोजेनिक इंजन को देश में ही विकस‍ित किया गया है।

ख़ास बातें
  • टेस्टिंग के बाद LVM-3 की पेलोड क्षमता 450 किलोग्राम तक बढ़ गई है
  • क्रायोजेनिक इंजन को देश में ही विकस‍ित किया गया है
  • इसरो के लिए काफी अहम है यह टेस्‍ट
विज्ञापन
भारत की स्‍पेस एजेंसी ‘इसरो' (ISRO) अंतरिक्ष में नए रिकॉर्ड बना रही है। उसने देश के सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM-3 (लॉन्च वीकल मार्क 3) के लिए स्वदेशी रूप से विकसित क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इसरो के अनुसार, इस इंजन की सफल टेस्टिंग के बाद LVM-3 की पेलोड क्षमता 450 किलोग्राम तक बढ़ गई है। एक बयान में इसरो ने कहा कि LVM-3 के लिए CE20 क्रायोजेनिक इंजन को देश में ही विकस‍ित किया गया है। 9 नवंबर को पहली बार 21.8 टन के अपरेटेड थ्रस्ट स्तर पर एक सफल टेस्टिंग की गई।  

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इसरो ने कहा है कि टेस्टिंग के दौरान इंजन सामान्‍य प्रदर्शन किया और सभी जरूरी मापदंडों को हासिल किया। एलवीएम 3, दो ठोस मोटर स्ट्रैप-ऑन, एक तरल प्रणोदक कोर चरण और एक क्रायोजेनिक चरण के साथ तीन-चरणीय वाहन है, जो जियोसिंक्रोनस स्थानांतरण कक्षा में चार-टन वर्ग के उपग्रह को ले जाने में सक्षम है। इसरो ने कहा कि पिछले इंजन के मुकाबले इस बार की गई टेस्टिंग में प्रमुख संशोधनों में नियंत्रण के लिए थ्रस्ट कंट्रोल वॉल्व (TCV) की शुरूआत की गई। इसके अलावा, 3D प्रिंटेड एलओएक्स और एलएच2 टर्बाइन एग्जॉस्ट केसिंग को पहली बार इंजन में शामिल किया गया था।  
इसरो अपने मिशन से पूरी दुनिया में धाक जमा रहा है। हाल ही में इसकी कमर्शियल यूनिट न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से OneWeb के 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट्स का सफल लॉन्च किया था। लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कम्युनिकेशंस फर्म OneWeb में भारती ग्लोबल सबसे बड़ी इनवेस्टर है। 

यह ऐसा पहला ऑर्डर है कि जिसमें LVM3 रॉकेट का इस्तेमाल किया गया है। OneWeb ने बताया कि वह अगले वर्ष तक पूरे देश में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। OneWeb के लिए यह 14वां और इस वर्ष का दूसरा लॉन्च है। इससे फर्म के सैटेलाइट्स की कुल संख्या 462 हो गई है। यह इसकी 648 लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट रखने की योजना का 70 प्रतिशत से अधिक है। 

इसके अलावा, इसरो अपने तीसरे मून मिशन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। अगले साल जून में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को लॉन्‍च किया जाएगा। यह चंद्रमा की सतह पर खोज को लेकर महत्‍वपूर्ण अभियान है। इसरो अगले साल की शुरुआत में देश के पहले मानव अंतरिक्ष यान ‘गगनयान' के लिए ‘एबॉर्ट मिशन' की पहली टेस्‍ट फ्लाइट की भी तैयारी कर रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »