फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा।
Realme Neo 8 के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। यह Realme Neo 7 का सक्सेसर होगा।
Realme Neo 8 कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जो बहुत जल्द मार्केट में आने वाला है। फोन को हाल ही में Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है जहां से पता चलता है कि फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर होगा। अब एक और महत्वपूर्ण लिस्टिंग में फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। Realme Neo 8 में AMOLED डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन, 165Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में 8000mAh बैटरी बताई गई है। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। कैमरा में क्या होगा खास? आइए जानते हैं Realme Neo 8 फुल स्पेसिफिकेशंस।
Realme Neo 8 के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। Realme Neo 8 को मल्टीपल सर्टीफिकेशंस में देखा जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट में फोन को TENAA सर्टिफिकेशन में स्पॉट (via) किया गया है। यहां पर फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो जाता है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल के साथ होगा। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले बताया गया है।
Realme Neo 8 में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। साथ में 24GB तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज इसमें दी जा सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रायड 16 के साथ आ सकता है जिस पर रियलमी यूआई 7 दिया जा सकता है। लिस्टिंग के हवाले से कहा गया है कि डिवाइस में 8000mAh बैटरी होगी। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
कैमरा के लिए कहा गया है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसके साथ में OIS सपोर्ट होगा। सपोर्ट में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। फोन में 3.5X जूम क्षमता भी बताई गई है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी मिल सकती है। यह IP68/69 रेटेड होगा। फोन के डाइमेंशन 162 x 77.07 x 8.3mm और वजन 215 ग्राम होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च