सुबह जल्दी उठ जाते हैं? 70 हजार साल पीछे छुपा है कारण!

कहा गया है 70 हजार साल पहले जब मनुष्य अफ्रीका से यूरेशिया आया उनमें से एक बड़ा हिस्सा निएंडरथल से जुड़ा हुआ था।

सुबह जल्दी उठ जाते हैं? 70 हजार साल पीछे छुपा है कारण!

Photo Credit: istock

नई स्टडी बताती है कि क्यों कुछ लोग सुबह जल्दी उठ जाते हैं।

ख़ास बातें
  • नई स्टडी बताती है कि क्यों कुछ लोग सुबह जल्दी उठ जाते हैं।
  • इसका कारण पूर्वजों से जुड़ा है।
  • Neanderthal पूर्वजों से जो लोग आए हैं, वो सुबह जल्दी उठ जाते हैं।
विज्ञापन
क्या आप भी सुबह जल्दी जागने वालों में से हैं? क्या आपकी नींद भी बिना किसी के जगाए जल्दी खुल जाती है? अगर हां, तो इसका कारण सदियों पीछे छुपा हुआ है। एक नई स्टडी बताती है कि क्यों कुछ लोग सुबह जल्दी उठ जाते हैं। Genome Biology and Evolution नाम के जर्नल में एक स्टडी प्रकाशित हुई है जो बताती है कि कुछ लोग कुदरती रूप से ही सुबह जल्दी क्यों जाग जाते हैं। इसका कारण पूर्वजों से जुड़ा है। निएंडरथल (Neanderthal) पूर्वजों से जो लोग आए हैं, वो सुबह जल्दी उठ जाते हैं, जैसा कि यह स्टडी बताती है। 

स्टडी में कहा गया है कि इसका अनुवांशिक संबंध है जो जीन्स से होकर आता है। हजारों सालों पहले हुए निएंडरथल पूर्वजों का DNA जिन लोगों में मौजूद है वो लोग सुबह जल्दी उठ जाते हैं। कहा गया है 70 हजार साल पहले जब मनुष्य अफ्रीका से यूरेशिया आया उनमें से एक बड़ा हिस्सा निएंडरथल से जुड़ा हुआ था। निएंडरथल उत्तर के ठंड और अंधेरे भरे वातावरण में पहले ही खुद को ढाल चुके थे। तो जब अंतरप्रजनन हुआ तो जेनेटिक एक्सचेंज भी हुआ। जिसका असर आज भी मौजूद है। स्टडी कहती है कि जो नॉन-अफ्रीकन लोग हैं वे आज भी निएंडरथल DNA 1 से 4 प्रतिशत हिस्सा अपने साथ लिए हुए हैं। 

स्टडी के प्रमुख लेखक जॉन कापरा (सेन फ्रेंसिस्को, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया) के अनुसार, जब पुराने डीएनए को मॉडर्न ह्यूमन डीएनए के साथ जोड़कर देखा गया तो पर्याप्त अनुवांशिक अंतर इनमें मिला। उसके बाद जब आधुनिक मनुष्य में निएंडरथल डीएनए के अंश का विश्लेषण किया गया तो पाया कि यह डीएनए आधुनिक मनुष्य के कार्केडियन जीन्स को कंट्रोल कर रहा है। 

बदलते के समय के साथ भी यह प्रभाव यूं का यूं बना रहा। शोधकर्ता अब इस स्टडी को आधुनिक मनुष्य की ज्यादा बड़ी और विविधतापूर्ण जनसंख्या पर लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। जिसके बाद निएंडरथल पूर्वजों के प्रभाव के बारे में और विस्तृत परिणाम बाहर आ सकते हैं। बहरहाल, इतना जरूर कहा जा सकता है कि सुबह जल्दी उठना केवल के आदत नहीं, बल्कि पूर्वजों का प्रभाव भी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »