• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • आर्कटिक के ठंडे पानी में रहने वाली रहस्‍यमयी शार्क ने बदला ‘घर’, हजारों मील दूर सेंट्रल अमेरिका में मिली, साइंटिस्‍ट हैरान

आर्कटिक के ठंडे पानी में रहने वाली रहस्‍यमयी शार्क ने बदला ‘घर’, हजारों मील दूर सेंट्रल अमेरिका में मिली, साइंटिस्‍ट हैरान

ग्रीनलैंड शार्क बहुत धीमे मूव करने वाली प्रजातियां हैं। यह आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक महासागरों के ठंडे पानी में देखी जाती हैं। अनुमान लगाया जाता है कि यह 400 साल तक जिंदा रहती हैं।

आर्कटिक के ठंडे पानी में रहने वाली रहस्‍यमयी शार्क ने बदला ‘घर’, हजारों मील दूर सेंट्रल अमेरिका में मिली, साइंटिस्‍ट हैरान

ऐसी संभावना है कि यह प्रजाति पूरी दुनिया में गहरे समुद्र में रह रही हो।

ख़ास बातें
  • पहली बार ग्रीनलैंड शार्क को पश्चिमी कैरेबियाई देश में देखा गया है
  • इससे जुड़ा एक अध्‍ययन मरीन बायोलॉजी जरनल में पब्‍लिश हुआ है
  • यह खोज फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने की है
विज्ञापन
आर्कटिक महासागर के ठंडे पानी में रहने वाली ग्रीनलैंड ‘शार्क' मछली की दुनिया में अलग पहचान है। इस हाफ ब्‍लाइंड शार्क भी कहते हैं। सैकड़ों साल तक जिंदा रहने वाली यह शार्क ठंडे वातावरण में रहती है। लेकिन ऐसे तथ्‍य सामने आए हैं, जो बताते हैं कि इस शार्क ने अपनी जगह बदल दी है। पहली बार एक हाफ ब्‍लाइंड शार्क को पश्चिमी कैरेबियाई के पानी में एक कोरल रीफ में पाया गया। यह दुनिया की दूसरी सबसे लंबी बैरियर रीफ भी है। इससे जुड़ा एक अध्‍ययन मरीन बायोलॉजी जरनल में पब्‍लिश हुआ है। 

यह खोज फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने की है। यूनिवर्सिटी की टीम सेंट्रल अमेरिका में स्‍थानीय बेलिजियन मछुआरों के साथ शार्क की टैगिंग से जुड़ा काम कर रही थी। इसी दौरान उन्‍होंने एक सुस्‍त क्रिएचर की खोज की।  वह काफी उम्रदराज, लंबा और चिकने पत्‍थर जैसा था। फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने बताया है कि यह जीव ‘स्लीपर शार्क' परिवार का सदस्य है।

रिसर्चर देवांशी कसाना ने कहा कि वह जानती थीं कि यह कुछ असामान्य है। स्‍थानीय मछुआरे ने भी ऐसा जीव पहले कभी नहीं देखा था। देवाांशी कसाना ने अपनी खोज को पीएचडी सलाहकार डेमियन चैपमैन के साथ शेयर किया। चैपमैन ने कहा कि वह काफी हद तक ग्रीनलैंड शार्क की तरह दिखती थी, जिसका वैज्ञानिक नाम सोमनिओसस माइक्रोसेफालस है। कई विशेषज्ञों से सलाह के बाद माना गया कि यह जीव स्लीपर शार्क परिवार से था। 

ग्रीनलैंड शार्क बहुत धीमे मूव करने वाली प्रजातियां हैं। यह आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक महासागरों के ठंडे पानी में देखी जाती हैं। अनुमान लगाया जाता है कि यह 400 साल तक जिंदा रहती हैं। ऐसी संभावना है कि यह प्रजाति पूरी दुनिया में गहरे समुद्र में रह रही हो। फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के अनुसार, जहां इस शार्क की खोज की गई थी, वहां भी पानी की गहराई काफी अधिक थी। यह जगह ग्लोवर के रीफ मरीन रिजर्व वर्ल्ड हेरिटेज साइट का एक हिस्सा है, जो समुद्री संरक्षित क्षेत्र है।

ग्लोवर रीफ एटोल चूना-पत्थर वाले प्‍लेटफॉर्म पर स्थित है। एटोल के किनारों के साथ एक खड़ी ढलान है। यह 1,600 फीट से 9,500 फीट तक गहरी है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, ग्रीनलैंड शार्क को पनपने के लिए ठंडे पानी की जरूरत होती है और बेहद गहराई में वह उस तापमान को हासिल कर पाती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »