• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Nasa के पूर्व साइंटिस्‍ट का दावा अगले कुछ साल में इंसान को मिल जाएंगे एलियंस

Nasa के पूर्व साइंटिस्‍ट का दावा- अगले कुछ साल में इंसान को मिल जाएंगे एलियंस

जिम ने कहा कि हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अब हम यह जानते हैं कि हमारी आकाशगंगा में जितने ग्रह हैं, उससे भी कहीं अधिक तारे हैं।

Nasa के पूर्व साइंटिस्‍ट का दावा- अगले कुछ साल में इंसान को मिल जाएंगे एलियंस

एलियंस और UFO को लेकर दावे कोई नई बात नहीं हैं। आम लोग भी इसका गवाह बनते रहे हैं।

ख़ास बातें
  • बीबीसी से बातचीत में जिम ग्रीन ने यह दावा किया है
  • कहा, इंसान वास्तव में आश्चर्यजनक खोज के करीब है
  • जिम ने कहा कि हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं
विज्ञापन
क्‍या पृथ्‍वी के बाहर भी जीवन मौजूद है? यह सवाल वर्षों से हमारे सामने बना हुआ है। इसी के साथ एक और प्रश्‍न सामने आता है कि क्‍या एलियंस हैं? अगर हैं तो उनका अस्तित्‍व कहां है और कब से है? वैज्ञानिक इन सवालों के जवाब खोजने में जुटे हैं। हालांकि उनके सामने अबतक कोई पुख्‍ता तथ्‍य नहीं आ पाया है। दुनिया में यह मानने वालों की कमी नहीं है कि पृथ्‍वी के बाहर भी जीवन है और एलियंस का वजूद है। ऐसा मानने वालों में नासा के एक पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक भी शामिल हैं। एक टीवी इंटरव्‍यू में बीते दिनों उन्‍होंने कहा कि अगले कुछ साल में इंसान की मुलाकात एलियंस से होगी।    

बीबीसी से बातचीत में जिम ग्रीन ने समझाया कि पृथ्वी के बाहर भी जीवन मौजूद है, इस विश्वास को व्यक्त करने के बाद इंसान वास्तव में आश्चर्यजनक खोज के करीब है। करीब 40 साल तक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी में काम कर चुके जिम ने कहा, उन्‍हें उम्‍मीद है कि उनके जीवनकाल में एलियंस की खोज हो जाएगी। जिम ने कहा कि हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अब हम यह जानते हैं कि हमारी आकाशगंगा में जितने ग्रह हैं, उससे भी कहीं अधिक तारे हैं।

उन्होंने कहा कि उनमें से कई पृथ्‍वी जैसी जगहों पर हैं, जहां सूर्य की रोशनी पहुंचती है और पानी की मौजूदगी हो सकती है। यह पानी न सिर्फ लिक्विड के रूप में बल्कि बर्फ और वाष्‍प के रूप में हो सकता है। यही वो शर्तें हैं जिन्‍हें हम जीवन के लिए अहम मानते हैं। वैज्ञानिक ऐसे ग्रहों की खोज कर रहे हैं, जिनमें ऐसी परिस्थितियां और जहां जीवन हो सकता है। 

पिछले साल दिसंबर में नासा ने जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप को अंतरिक्ष में लॉन्‍च किया था। इसकी मदद से वैज्ञानिक उन ग्रहों और तारों को एक्‍स्‍प्‍लोर कर पाएंगे, जिनके बारे में अबतक बहुत ज्‍यादा जानकारी नहीं है। जिम ने कहा कि अंतरिक्ष में भेजे गए सबसे बड़े और महंगे टेलीस्‍कोप के साथ हम यह पता लगाना शुरू करने जा रहे हैं कि कई अनजान ग्रह अपने वायुमंडल से कैसे दिखाई देते हैं। 

जिम ने कहा कि आने वाले वर्षों में हम जान पाएंगे कि वो ग्रह शुक्र जैसे हैं, मंगल जैसे या फ‍िर हमारी पृथ्‍वी की तरह। उन्‍होंने इसे एक बड़ा कदम बताया और कहा कि अगले कुछ वर्षों में हम हमारे ब्रह्मांड के बारे में वह सब जान पाएंगे, जो अबतक नहीं मालूम। नासा के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक ने यह भविष्यवाणी भी कर चुके हैं कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी जल्‍द उन दो सवालों का जवाब दे सकती है कि क्‍या इस ब्रह्मांड में हम अकेले हैं और हम यहां कैसे पहुंचे।

एलियंस और UFO को लेकर दावे कोई नई बात नहीं हैं। आम लोग भी इसका गवाह बनते रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों ने एलियंस देखने का दावा किया है। हालांकि स्‍पेस एजेंसियां इसके बारे में पुख्‍ता तौर पर बोलने से बचती रही हैं। सवाल यही है कि क्‍या वो कुछ छुपा रही हैं या किसी खोज के बेहद करीब पहुंच गई हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Science News, NASA, scientist, Aliens, humans, earth, Planet, Stars

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »