• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • मंगल ग्रह के दूसरे सबसे ऊंचे ज्‍वालामुखी की तस्‍वीर आई सामने, इसके आगे माउंट एवरेस्‍ट भी है ‘बौना’, देखें

मंगल ग्रह के दूसरे सबसे ऊंचे ज्‍वालामुखी की तस्‍वीर आई सामने, इसके आगे माउंट एवरेस्‍ट भी है ‘बौना’, देखें

Volcano on Mars : ESA का दावा है कि एस्क्रेयस मॉन्स की ऊंचाई पृथ्वी के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट से दोगुना अधिक है।

मंगल ग्रह के दूसरे सबसे ऊंचे ज्‍वालामुखी की तस्‍वीर आई सामने, इसके आगे माउंट एवरेस्‍ट भी है ‘बौना’, देखें

Photo Credit: ESA

एस्क्रेयस मॉन्स की ऊंचाई 18 किलोमीटर मापी गई है। इसके आधार का व्‍यास 480 किलोमीटर है।

ख़ास बातें
  • ESA के मार्स एक्‍सप्रेस ऑर्बिटर ने ली तस्‍वीर
  • मंगल ग्रह का दूसरा सबसे ऊंचा ज्‍वालामुखी है एस्क्रेयस मॉन्स
  • इस साल की शुरुआत में ली गई तस्‍वीर
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) समेत दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियां मंगल ग्रह (Mars) को एक्‍सप्‍लोर कर रही हैं। मंगल ग्रह पर भेजे गए ज्‍यादातर स्‍पेस मिशनों का मकसद वहां जीवन की संभावनाओं की टटोलना है। यह समझना है कि अतीत में लाल ग्रह की जलवायु कैसी थी। इसी क्रम में यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) ने मंगल ग्रह के एक ज्‍वालामुखी (Volcano on Mars) की तस्‍वीर ली है। इसका नाम है- एस्क्रेयस मॉन्स (Ascraeus Mons) जोकि मंगल ग्रह पर दूसरा सबसे ऊंचा ज्वालामुखी है। ESA का दावा है कि एस्क्रेयस मॉन्स की ऊंचाई पृथ्वी के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट से दोगुना अधिक है।  

रिपोर्ट के अनुसार, एस्क्रेयस मॉन्स की मौजूदगी मंगल के थारसिस रीजन (Tharsis) में है। यह उस क्षेत्र में मौजूद तीन ज्‍वालामुखियों में सबसे ऊंचा है। थारसिस रीजन मंगल ग्रह के पश्चिमी गोलार्ध में है, जिसे एक ज्‍वालामुखीय पठार के रूप में जाना जाता है। 

एस्क्रेयस मॉन्स की ऊंचाई 18 किलोमीटर मापी गई है। इसके आधार का व्‍यास 480 किलोमीटर है। इसके मुकाबले पृथ्‍वी की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई समुद्र तल से 8,848.86 मीटर है। रिपोर्ट के अनुसार, एस्क्रेयस मॉन्स से ऊंचा ज्‍वालामुखी ओलंपस मॉन्स (Olympus Mons) है। ईएसए के मुताबिक, यह ना सिर्फ मंगल ग्रह पर बल्कि पूरे सौर मंडल का सबसे ऊंचा ज्‍वालामुखी है। 

मंगल ग्रह के दूसरे सबसे ऊंचे ज्‍वालामुखी की तस्‍वीर ESA के मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर के हाई रेजॉलूशन स्‍टीरियो कैमरा ने इसी साल 15 जनवरी को ली थी। इसमें छोटे सफेद बॉक्‍स में हाइलाइट की गई जगह एस्क्रेयस मॉन्स का क्षेत्र है। तस्‍वीर में पावोनिस मॉन्स और अर्सिया मॉन्स ज्‍वालामुखी भी नजर आते हैं। तस्‍वीर में उतना समझ ना आए, लेकिन एस्क्रेयस मॉन्स के अलावा दूसरे ऑब्‍जेक्‍ट ऊंचाई में 10 किलोमीटर तक कम हैं। 
c96lsvp

जिस कैमरे ने यह तस्‍वीर ली, वह मार्स एक्सप्रेस (Mars Express) ऑर्बिटर पर लगा है। यह स्‍पेसक्राफ्ट साल 2003 से मंगल ग्रह की परिक्रमा कर रहा है। वहां के मिनिरल्‍स की मैपिंग कर रहा है। मार्स एक्‍सप्रेस यह भी पता लगा रहा है कि मंगल ग्रह के वातावरण में विभ‍िन्‍न घटनाएं कैसे होती हैं। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »