नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की ओर से आज 4 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Photo Credit: Deposit Photos
एस्टरॉयड किसी चट्टान की तरह पथरीले होते हैं और लाखों किलोमीटर प्रतिसेकेंड की रफ्तार से चलते हैं।
एस्टरॉयड धरती के चारों ओर घूमता हुआ खतरा हैं जो सूर्य का चक्कर लगाते रहते हैं। एस्टरॉयड किसी चट्टान की तरह पथरीले होते हैं और लाखों किलोमीटर प्रतिसेकेंड की रफ्तार से चलते हैं। इनका पृथ्वी के बहुत नजदीक आना खतरनाक माना गया है। ये छोटे ग्रहों के समान होते हैं जो किसी बड़े तारे के इर्द-गिर्द परिक्रमा करते रहते हैं। हमारे सौरमंडल में हजारों की संख्या में एस्टरॉयड मौजूद हैं जो सूर्य का चक्कर लगाते हैं। नासा ने कई ऐसे एस्टरॉयड की पहचान की है जो भविष्य में धरती के लिए खतरा बन सकते हैं। आज भी नासा की ओर से 4 बड़े एस्टरॉयड का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कितना है इनसे खतरा!
नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की ओर से आज 4 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ये एस्टरॉयड धरती के करीब आने वाले हैं। कई बार पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण खगोलीय पिंडों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। आज भी 4 एस्टरॉयड से पृथ्वी का सामना होने वाला है। ये एस्टरॉयड 220 फीट तक बड़े हैं। इस साइज का कोई एस्टरॉयड अगर पृथ्वी से टकरा जाता है तो भारी तबाही ला सकता है। एस्टरॉयड 2025 YG1, एस्टरॉयड 2025 XT4, एस्टरॉयड 2025 XV1, और एस्टरॉयड 2010 WR7 आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाले हैं। 2010 WR7 इनमें सबसे बड़ा एस्टरॉयड है जिसका साइज 220 फीट का है।
एस्टरॉयड से कितना है आज खतरा?
नासा आमतौर पर उन एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी करती है जो पृथ्वी के करीब 75 लाख किलोमीटर के दायरे में प्रवेश करते हैं। यह वो दायरा है जहां से गृह का गुरुत्वाकर्षण बल खगोलीय पिंडों को अपनी तरफ खींच सकता है। आज आने वाले चारों एस्टरॉयड एक निश्चित दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरने वाले हैं। नासा ने टकराव जैसी किसी आशंका की जानकारी नहीं दी है।
एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं। हाल ही में अमेरिका के न्यू जर्सी (New Jersey) के होपवेल में एक घर में उल्का पिंड गिरने की खबर आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह उल्का पिंड का टुकड़ा बताया गया था। इस चट्टानी टुकड़े का वजन करीब 1.8 किलोग्राम बताया गया था। जो उल्काएं पूरी नहीं जल पातीं, उनका बचा हुआ भाग पृथ्वी पर गिरता है। इसी तरह एस्टरॉयड भी पृथ्वी पर गिर सकते हैं, जिसकी काफी संभावना होती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार