• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • मंगल ग्रह पर रेत के गोल टीलों का क्‍या काम? Nasa के स्‍पेसक्राफ्ट ने खींची तस्‍वीर

मंगल ग्रह पर रेत के गोल टीलों का क्‍या काम? Nasa के स्‍पेसक्राफ्ट ने खींची तस्‍वीर

इस तस्‍वीर को MRO में लगे हाई रेजोलूशन इमेजिंग एक्सपेरिमेंट (HiRise) कलर कैमरा ने कैप्‍चर किया है।

मंगल ग्रह पर रेत के गोल टीलों का क्‍या काम? Nasa के स्‍पेसक्राफ्ट ने खींची तस्‍वीर

कहा जा रहा है कि मंगल ग्रह पर रेत के कई प्रकार की टीले आमतौर पर नजर आते हैं, पहली बार गोल आकार के रेतीले टीलों को कैप्‍चर किया गया है।

ख़ास बातें
  • नासा के MRO स्‍पेसक्राफ्ट ने ली तस्‍वीर
  • नासा के कई मिशन मंगल ग्रह पर चल रहे हैं
  • एक्‍सपर्ट ने टीलों के इस आकार को बताया असामान्‍य
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) बीते कई वर्षों से लाल ग्रह यानी मंगल (Mars) को एक्‍सप्‍लोर कर रही है। नासा के मार्स रिकॉनसिंस ऑर्बिटर (MRO) स्‍पेसक्राफ्ट ने मंगल ग्रह पर रेत के टीलों की तस्‍वीर ली है, जो सर्कल में नजर आते हैं। इस तस्‍वीर को MRO में लगे हाई रेजोलूशन इमेजिंग एक्सपेरिमेंट (HiRise) कलर कैमरा ने कैप्‍चर किया है। कहा जा रहा है कि मंगल ग्रह पर रेत के कई प्रकार की टीले आमतौर पर नजर आते हैं, पहली बार गोल आकार के रेतीले टीलों को कैप्‍चर किया गया है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ‍ एरिजोना ने ग्रह भूविज्ञानी अल्फ्रेड मैकएवेन के हवाले से लिखा है कि रेत के ये टीले गोलाकार होने के साथ ही थोड़े विषम हैं। इन्‍हें देखकर पता चलता है कि रेत आमतौर पर दक्षिण दिशा से आने वाली हवाओं के साथ बहती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल नवंबर में यह तस्‍वीर ली गई थी, जब ठंड के मौसम में रिसर्चर्स इस इलाके की स्‍टडी कर रहे थे। रिसर्चर्स इस इलाके में पाले को स्‍टडी कर रहे थे। यह तस्‍वीर दिखाती है कि इलाके में कहीं कोई पाला (shows frost) नहीं पड़ा। 

MRO पर लगा HiRise कैमरा यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इसमें हाई रेजॉलूशन उपकरण लगे हैं। इसे साल 2005 में लॉन्‍च किया गया था। साल 2006 से मार्स रिकॉनसिंस ऑर्बिटर मंगल ग्रह के वातावरण और वहां के इलाकों को स्‍टडी कर रहा है। यह अन्‍य मंगल मिशनों के लिए एक प्रमुख डेटा रिले स्टेशन के रूप में भी काम करता है।

यह पहली बार नहीं है, जब मंगल ग्रह पर किसी आकृति ने वैज्ञानिकों को सरप्राइज किया है। हाल ही में नासा ने एक और अद्भुत तस्वीर मंगल ग्रह की शेयर की थी। मंगल की सतह की ये तस्वीर बेहद दिलचस्प थी जिसमें एक भालू का चेहरा बनता देखा गया था। इसमें एक ज्वालामुखी के होने की संभावना भी जताई गई थी। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »