Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी

इस वर्ष की शुरुआत में Honor Power 2 को चीन में 10,080 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी

इस वर्ष की शुरुआत में Honor Power 2 को 10,080 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • Honor X80 Pro Max को 11,000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है
  • यह स्मार्टफोन 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है
  • Honor X80 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
विज्ञापन

बड़े चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी के स्मार्टफोन्स का ट्रेंड शुरू किया है। इसी कड़ी में Honor X80 Pro Max को 11,000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। यह किसी मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन में सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैट्रीज में शामिल हो सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Honor X80 Pro Max में 11,000 mAh की बैटरी हो सकती है। यह स्मार्टफोन 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Honor X80 Pro Max में 6.8 इंच फ्लैट AMOLED डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2,788 × 1,280 पिक्सल्स का हो सकता है। Honor X80 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का फीचर हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Honor X80 में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट हो सकता है। Honor X80 को चीन में 10 जून से 20 जून के बीच पेश किया जा सकता है। कंपनी ने Honor X80 Pro Max के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में इसी टिप्सटर ने कहा था कि Honor ने 10,690 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली नई बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 11,000 mAh की होगी। यह किसी स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी में शामिल होगी। इस स्मार्टफोन का मॉडल नहीं बताया गया था। 

इस वर्ष की शुरुआत में Honor Power 2 को चीन में 10,080 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह बैटरी सिंगल चार्ज में यूजर्स को 14.2 घंटे की गेमिंग और लगभग 17.3 घंटे का नेविगेशन उपलब्ध करा सकती है। इस स्मार्टफोन का 6.79 इंच (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और लो ब्लू लाइट को सपोर्ट करता है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। Honor Power 2 में MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट और Mali-G720 MC8 GPU है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »