• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर

ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर

IRCTC के CHARTS/VACANCY फीचर के जरिए चलती ट्रेन में खाली सीट खोज सकते हैं।

ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर

Photo Credit: Pexels/Vishal Chokkala

चलती ट्रेन में खाली सीट खोजने के लिए टीटीई के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ख़ास बातें
  • भारत में ट्रेन यात्रा को सबसे किफायती और आरामदायक सफर माना जाता है।
  • ट्रेन की टिकट को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।
  • चलती ट्रेन में IRCTC ऐप के जरिए खाली सीट खोजी जा सकती है।
विज्ञापन

भारत में ट्रेन यात्रा को सबसे किफायती और आरामदायक सफर माना जाता है। हालांकि, ट्रेन सीमित होने के चलते अगर टिकट खुलने के समय बुकिंग नहीं हुई तो कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बहुत कम रहती है। ऐसे में कई बार वेटिंग टिकट के साथ ही यात्रा करनी पड़ जाती है। अगर आप भी वेटिंग टिकट के साथ यात्रा कर रहे हैं तो सीट नहीं मिल पा रही है तो IRCTC का यह फीचर आपके बहुत काम आने वाला है और आपको इसके लिए टीटीई के चक्कर काटने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां आप खुद ऑनलाइन IRCTC की वेबसाइट के जरिए खाली सीट को खोज सकते हैं और फिर टीटीई से कहकर उसे अपने लिए अलॉट करवा सकते हैं। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि कैसे आप यात्रा के दौरान IRCTC की वेबसाइट के जरिए खाली सीट को खोज सकते हैं।


ट्रेन में कैसे खोजें खाली सीट:

  • सबसे पहले आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाना है।
  • फिर उसके बाद आपको होम पेज पर CHARTS/VACANCY के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब यहां पर आपको अपनी ट्रेन का नाम/नंबर दर्ज करना है, यात्रा की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन दर्ज करना है।
  • उसके बाद आपको गेट ट्रेन चार्ज पर क्लिक करना है और फिर स्क्रीन पर क्लास के साथ ट्रेन का चार्ट आपके सामने खुल जाएगा, जिसमें आप खाली सीट देख सकते हैं।
  • अब आप स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी या फर्स्ट एसी आदि से अपना कोच टाइप चुन सकते हैं। खाली सीट की पूरी लिस्ट आपके सामने आएगी और आप सीट नंबर के साथ उन्हें चेक कर सकते हैं।
  • जब आप अपनी पसंद की सीट का चयन कर लें तो उसके बाद खाली सीट का नंबर और कोच का नंबर लिखना है या याद करना है।
  • अब आप टीटीई को खोज सकते हैं और उसे सारी जानकारी दे सकते हैं और जरूरत होने पर ऑनलाइन चार्ट भी दिखा सकते हैं।
  • अब टीटीई उस सीट के खाली होने पर आपको अलॉट कर सकता है। हालांकि, यह सुविधा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही उपलब्ध होती है।
  • आपको उस सीट की टिकट की कीमत का भुगतान करना है और टीटीई से रसीद प्राप्त करनी है और वो खाली सीट यात्रा के लिए आपको मिल जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »