• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!

इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!

Infinix Note Edge JBL Edition भारत में लॉन्च हो गया है। फोन JBL-ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है और बॉक्स में 3,999 रुपये का MagPower Speaker मुफ्त मिलता है।

इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!

Photo Credit: Infinix

Infinix Note Edge JBL Edition के साथ फ्री MagPower Speaker दिया जा रहा है

ख़ास बातें
  • Infinix Note Edge JBL Edition की कीमत 24,999 रुपये रखी गई
  • फोन के साथ 3,999 रुपये का JBL MagPower Speaker मुफ्त मिलेगा
  • केवल 5,000 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी
विज्ञापन

Infinix ने भारतीय बाजार में अपने Note Edge का नया JBL Edition लॉन्च कर दिया है। यह एक लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन है, जिसे JBL के साथ साझेदारी में पेश किया गया है। नए मॉडल में कंपनी ने JBL-ट्यून्ड ऑडियो सिस्टम दिया है और इसके साथ बॉक्स में MagPower Speaker भी मुफ्त दिया जा रहा है। Infinix का कहना है कि यह एडिशन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो स्मार्टफोन पर म्यूजिक, वीडियो और गेमिंग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। कंपनी इस मॉडल की केवल 5,000 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

Infinix Note Edge JBL Edition को भारत में 24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसे Solar Orange रंग में पेश किया गया है और इसकी सेल Flipkart के जरिए की जाएगी। कंपनी हर खरीद के साथ 3,999 रुपये कीमत वाला MagPower Speaker भी मुफ्त दे रही है।

मूल Infinix Note Edge को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इसके 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत JBL Edition से अधिक 25,999 रुपये थी।

नए JBL Edition में JBL-इंजीनियर्ड डुअल स्टीरियो स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो Hi-Res Audio सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, बॉक्स में मिलने वाले MagPower Speaker के साथ यह सेटअप यूजर्स को बेहतर ऑडियो एक्सपीरिएंस देने के लिए तैयार किया गया है। यह फीचर खास तौर पर म्यूजिक स्ट्रीमिंग, वीडियो देखने और मोबाइल गेमिंग करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर जोड़ा गया है।

Infinix Note Edge JBL Edition में 6.78 इंच का 3D कर्व्ड 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे पतला 3D कर्व्ड 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी दी गई है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 90fps तक गेमिंग सपोर्ट करता है।

स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी सामान्य यूसेज में पूरे दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा डिवाइस को धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग भी दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »