आगामी सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। हालांकि, OnePlus ने इस स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है
हाल ही में भारत में OnePlus Nord CE 6 Lite को लॉन्च किया गया था
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने हाल ही में भारत में OnePlus Nord CE 6 Lite को लॉन्च किया था। इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। OnePlus की योजना देश में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की एक नई सीरीज पेश करने की है। OnePlus N सीरीज का पहला स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar ने दावा किया है कि भारत में OnePlus की योजना अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज पेश करने की है। इस सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। हालांकि, OnePlus ने इस स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है। देश में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है।
भारत में पिछले महीने लॉन्च किए गए् OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 22,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 25,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7400 Apex और ARM Mali-G615 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के साथ OnePlus Nord CE 6 को भी लाया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और क्रिस्टल गार्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ है।
OnePlus Nord CE 6 Lite की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Omnivision OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 45 W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 10 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग