• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 56 हजार आकाशगंगाओं की पृथ्‍वी से दूरी का मैप तैयार किया खगोलविदों ने, इस शोध में मिलेगी मदद

56 हजार आकाशगंगाओं की पृथ्‍वी से दूरी का मैप तैयार किया खगोलविदों ने, इस शोध में मिलेगी मदद

यह सब ब्रह्मांड के बारे में एक विशेष बात को समझने के लिए किया जा रहा है कि अंतरिक्ष समय (Space time) का विस्तार कितनी तेजी से हो रहा है।

56 हजार आकाशगंगाओं की पृथ्‍वी से दूरी का मैप तैयार किया खगोलविदों ने, इस शोध में मिलेगी मदद

इस डेटा को कॉस्मिकफ्लो-4 कहा जाता है, जिसमें पृथ्‍वी से आकाशगंगाओं की दूरी की सबसे बड़ी जानकारी है।

ख़ास बातें
  • ब्रह्मांड के विस्‍तार को समझने में मिलेगी मदद
  • यह शोध एस्ट्रोफिजिक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है
  • भविष्‍य की रिसर्च में भी यह शोध मददगार होगा
विज्ञापन
कोई आकाशगंगा (Galaxy) पृथ्वी से कितनी दूर है, इसका पता लगाना आसान नहीं है। विशाल अंतरिक्ष में यह बता पाना मुश्किल हो सकता है कि आकाशगंगा कितनी दूर है, करीब है, छोटी है या बड़ी है। हालांकि आकाशगंगाओं के संयुक्‍त वेग (combined velocity) के साथ उनकी दूरी का आकलन करने से यह जानने में मदद मिल सकती है कि ब्रह्मांड कितना बड़ा है और इसकी शुरुआत के बाद से अबतक कितना समय बीत चुका है। रिसर्चर्स की एक टीम ने हाल ही में आकाशगंगा की दूरियों की एक विशाल लिस्‍ट तैयार की है। इसमें 55,877 आकाशगंगाओं की पृथ्‍वी से दूरी का अनुमान लगाया गया है। दूरी को आठ अलग-अलग तरीकों से मापा गया, जिसमें रंग परिवर्तन से लेकर ब्राइटनैस में उतार-चढ़ाव और गति में होने वाले छोटे बदलाव शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हवाई यूनिवर्सिटी के खगोलशास्त्री ब्रेंट टुली ने कहा कि क्‍योंकि 100 साल पहले आकाशगंगाओं को हमारी मिल्‍की-वे से अलग के रूप में पहचाना गया था, तब से ही खगोलविद उनकी दूरी मापने की कोशिश कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में हमारे पास ज्‍यादा सटीक और पर्याप्‍त टूल हैं, जिनकी मदद से हम आकाशगंगाओं की दूरी और ब्रह्मांड की शुरुआत होने के समय को कुछ फीसदी सटीकता के साथ मापने में सक्षम हैं।

यह सब ब्रह्मांड के बारे में एक विशेष बात को समझने के लिए किया जा रहा है कि अंतरिक्ष समय (Space time) का विस्तार कितनी तेजी से हो रहा है। इसे हबल कॉन्स्टेंट कहा जाता है। दुर्भाग्य से यह उतना स्थिर नहीं है जितना खगोलविद उम्मीद कर सकते हैं। जिस दर से ब्रह्मांड का विस्तार हो रहा है, उसे मापने के तरीकों ने सटीक रिजल्‍ट नहीं दिए हैं। 

लेकिन इसके बावजूद हजारों आकाशगंगाओं की दूरियों को मापना और कई सारे तरीकों से काम करना महत्वपूर्ण है। इस डेटा को कॉस्मिकफ्लो-4 कहा जाता है, जिसमें पृथ्‍वी से आकाशगंगाओं की दूरी की सबसे बड़ी जानकारी है। यह शोध एस्ट्रोफिजिक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है। ब्रह्मांड के विस्‍तार को समझने के अलावा कॉस्मिकफ्लो-4 का इस्‍तेमाल यह अध्ययन करने के लिए भी किया जा रहा है कि आकाशगंगाएं कैसे मूव करती हैं। यह स्‍टडी भविष्‍य में ब्रह्मांड के बारे में और जानने के लिए मददगार हो सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »