• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 23596Km की स्‍पीड से पृथ्‍वी के करीब आ रहा हवाई जहाज जितना बड़ा एस्‍टरॉयड, अब क्‍या होगा? जानें

23596Km की स्‍पीड से पृथ्‍वी के करीब आ रहा हवाई जहाज जितना बड़ा एस्‍टरॉयड, अब क्‍या होगा? जानें

Asteroid : वैज्ञानिक हमेशा से मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद हुए विनाश से हुआ था।

23596Km की स्‍पीड से पृथ्‍वी के करीब आ रहा हवाई जहाज जितना बड़ा एस्‍टरॉयड, अब क्‍या होगा? जानें

Asteroid : नासा ने बताया है कि आज पृथ्‍वी के करीब आ रहा 2023 HY3, एस्‍टरॉयडों के अमोर ग्रुप से ताल्‍लुक रखता है।

ख़ास बातें
  • पृथ्‍वी के करीब आ रहा है एक एस्‍टरॉयड
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने इसकी डिटेल शेयर की है
  • यह एस्‍टरॉयडों के अमोर ग्रुप से संंबंधित है
विज्ञापन
एस्‍टरॉयड्स (Asteroid) का हमारी पृथ्‍वी के नजदीक आना जारी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने हवाई जहाज जितने बड़े एक एस्‍टरॉयड के बारे में बताया है। यह आज हमारी पृथ्‍वी के सबसे करीब आ सकता है। जानकारी के अनुसार, 100 फीट साइज का एस्‍टरॉयड 2023 HY3 (Asteroid 2023 HY3) लगभग 63 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी के पास से गुजरेगा। यह 23,596 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से ट्रैवल कर रहा है। वैज्ञानिक एक चट्टानी ‘आफत' को तब तक मॉनिटर करेंगे, जबतक वह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चली जाती। 

एस्‍टरॉयड की मॉनिटरिंग इसलिए जरूरी है, क्‍योंकि इनकी दिशा में कभी भी बदलाव हो सकता है। अगर कोई एस्‍टरॉयड रास्‍ता भटककर पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो बड़ी तबाही हो सकती है। वैज्ञानिक हमेशा से मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद हुए विनाश से हुआ था। 

नासा ने बताया है कि आज पृथ्‍वी के करीब आ रहा 2023 HY3, एस्‍टरॉयडों के अमोर ग्रुप से ताल्‍लुक रखता है। ये पृथ्‍वी के नजदीक तो आते हैं, लेकिन पृथ्वी की कक्षा को पार नहीं करते। इस ग्रुप के ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल ग्रह की कक्षा को पार करते हैं।

इसके अलावा, नासा ने दो और एस्‍टरॉयड्स के बारे में भी बताया है। ये हैं- 2023 HV और 2018 VS6। दोनों का आकार एक घर जितना है। एस्‍टरॉयड 2023 HV लगभग 13 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी से होकर गुजरेगा। वहीं, 2018 VS6 लगभग 20 लाख किलोमीटर की दूरी से अपना सफर तय करेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी उन एस्‍टरॉयड्स को ट्रैक करती है, जो 75 लाख किलोमीटर या उससे कम दूर से पृथ्‍वी से होकर गुजरते हैं। 

एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। जब किसी एस्‍टरॉयड की खोज होती है, तो उसका नामकरण इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल यूनियन कमिटी करती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »