अंतरिक्ष की उड़ान भरेगा ऐमजॉन का Alexa, NASA के मून मिशन का होगा हिस्‍सा

आर्टेमिस प्रोग्राम का मकसद इस दशक के अंत तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर वापस उतारना है।

अंतरिक्ष की उड़ान भरेगा ऐमजॉन का Alexa, NASA के मून मिशन का होगा हिस्‍सा

एलेक्सा का इस्‍तेमाल नासा के ओरियन (Orion) स्‍पेसक्राफ्ट में किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • एलेक्‍सा एक पॉपुलर वॉइस असिस्‍टेंट है
  • स्‍पेसक्राफ्ट के अंदर एलेक्‍सा तमाम काम पूरे करेगा
  • आर्टेमिस 1’ एक मानवरहित मिशन होगा
विज्ञापन
नासा NASA का मून मिशन ‘आर्टेमिस 1' (Artemis 1) एक और इतिहास बनाने जा रहा है। एमेजॉन और लॉकहीड मार्टिन कंपनी ने नासा के इस मिशन में एलेक्सा (Alexa) को अंतरिक्ष में भेजने की योजना का ऐलान किया है। एलेक्‍सा एक पॉपुलर वॉइस असिस्‍टेंट है। ‘आर्टेमिस 1' मिशन कई मायनों में खास होने वाला है। कॉमिक स्ट्रिप, 'पीनट्स' का मशहूर कैरेक्‍टर 'स्‍नूपी' भी इस मिशन का हिस्‍सा होगा। आर्टेमिस प्रोग्राम का मकसद इस दशक के अंत तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर वापस उतारना है।   

जानकारी के मुताबिक, एलेक्सा का इस्‍तेमाल नासा के ओरियन (Orion) स्‍पेसक्राफ्ट में किया जाएगा। यह रियलटाइम टेलीमेट्री डेटा को एक्‍सेस करके मिशन से जुड़े सवालों का जवाब देने में सक्षम होगा। उदाहरण के लिए- ‘एलेक्सा, ओरियन कितनी तेजी से यात्रा कर रहा है?' ऐसे सवालों के जवाब यह वॉइस असिस्‍टेंट देगा। यही नहीं, स्‍पेसक्राफ्ट के अंदर एलेक्‍सा तमाम काम पूरे करेगा। केबिन लाइटिंग से लेकर यह बाकी कनेक्‍टेड डिवाइसेज को भी कंट्रोल करेगा और रिक्‍वेस्‍ट करने पर उनसे जुड़े कामों को पूरा करेगा। नासा के डीप स्पेस नेटवर्क का इस्‍तेमाल करके एलेक्सा पृथ्वी से सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

‘आर्टेमिस 1' एक मानवरहित मिशन होगा। इसका हिस्‍सा बनने जा रहे एलेक्‍सा को लॉकहीड मार्टिन और सिस्को के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। एलेक्‍सा के आर्टिमिस 1 मिशन का हिस्‍सा बनने से सिर्फ साइंटिस्‍ट को ही फायदा नहीं होगा। एलेक्सा को सपोर्ट करने वालीं डिवाइसेज के यूजर्स भी मिशन से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। 

पिछले महीने ही नासा ने आर्टेमिस 1 के तय लॉन्‍च को एक महीने आगे बढ़ा दिया था। स्‍पेस एजेंसी ने 12 फरवरी 2022 को मिशन लॉन्‍च करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इं‍टीग्रेटेड टेस्टिंग प्रोग्राम में समस्‍या ने नासा को शेड्यूल में देरी करने के लिए मजबूर किया। नासा अब मार्च और अप्रैल में मिशन लॉन्‍च करने की संभावना देख रही है। आर्टेमिस प्रोग्राम का मकसद इस दशक के अंत तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर वापस उतारना है। 

इस मिशन में देरी इसलिए हुई है, क्‍योंकि नासा के इंजीनियरों को इंजन के फ्लाइट कंट्रोलर्स में से एक में समस्या का पता लगा। इंजीनियरों ने समस्‍या को खत्‍म करने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार इंजन कंट्रोलर को बदलने का फैसला किया गया। नासा ने कहा है कि वह मार्च और अप्रैल में इस मिशन को लॉन्च करने की संभावनाएं टटोल रही है। इसके साथ ही इंजन कंट्रोलर को बदलने पर भी काम चल रहा है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, Artemis 1, alexa on moon, nasa alexa moon, Science News

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  4. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  6. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »