AI ने खोला बड़ा राज! एक जैसे हो सकते हैं लोगों की उंगलियों के निशान

Fingerprint Study : यह स्‍टडी साइंस एडवांसेज जर्नल में पब्लिश हुई है और फ‍िंगरप्रिंट्स को लेकर अबतक की सोच से अलग है।

AI ने खोला बड़ा राज! एक जैसे हो सकते हैं लोगों की उंगलियों के निशान

Photo Credit: Pexels

रिसर्च के दौरान यह सामने आया कि हरेक फ‍िंगरप्रिंट यूनीक नहीं होता। अलग-अलग उंगलियों के फ‍िंगरप्रिंट में भी समानताएं होती हैं।

ख़ास बातें
  • फ‍िंंगरप्रिंट्स को लेकर हुई स्‍टडी
  • हर फ‍िंंगरप्रिंट नहीं होता है यूनीक
  • फ‍िंंगरप्रिंट में होती हैं समानताएं
विज्ञापन
Fingerprint Study : अब तक हम यही सुनते-पढ़ते आए हैं कि हर व्‍यक्ति की उंगलियों का फ‍िंगरप्रिंट अपने आप में यूनीक होता है। को‍लंबिया यूनिवर्सिटी की एक स्‍टडी में इससे उलट बात कही गई है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस यूनिवर्सिटी की टीम ने एक आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम को 60 हजार से ज्‍यादा उंगलियों के निशान का विश्‍लेषण करने की ट्रेनिंग दी। मकसद यह पता लगाना था कि कौन से फ‍िंगरप्रिंट एक व्‍यक्ति के हैं। रिसर्चर्स के अनुसार, अगर उंगलियों के निशान एक व्‍यक्ति से संबंधित हों, तो यह सिस्‍टम 90 फीसदी तक एक्‍युरेसी के साथ पता लगा सकता है।  

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में कंप्‍यूटर साइंस प्रोग्राम के अंडरग्रैजुएट स्‍टूडेंट गेबे गुआ ने इस टॉपिक पर रिसर्च टीम को देखा। उनके साथ बफेलो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वेन्याओ जू भी शामिल थे। यह स्‍टडी साइंस एडवांसेज जर्नल में पब्लिश हुई है और फ‍िंगरप्रिंट्स को लेकर अबतक की सोच से अलग है। 

रिसर्च के दौरान यह सामने आया कि हरेक फ‍िंगरप्रिंट यूनीक नहीं होता। अलग-अलग उंगलियों के फ‍िंगरप्रिंट में भी समानताएं होती हैं। रिसर्चर्स का मानना है कि एआई टूल ने पारंपरिक तकनीकों के मुकाबले उंगलियों के फ‍िंगरप्रिंट्स को अलग तरह से एनालाइज किया है। एआई ने उंगली के बीच में लकीरों की दिशा पर फोकस किया है। 

रिसर्च से जुड़े लेखकों का कहना है कि उनका डेटा बायस्‍ड हो सकता है, लेकिन यह फ‍िंगरप्रिंट्स को लेकर नई जानकारियां खोजने के लिए उत्‍साहित करता है। इस तरह के टूल कई तरह की जांच में मदद कर सकते हैं। यह जानने में मदद कर सकते हैं कि घटना वाली जगह मिले उंगलियों के निशान और आरोपी की उंगलियों के निशानों में क्‍या समानता या फर्क है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »