Ai Study

Ai Study - ख़बरें

  • बिना फीस NEET की प्रैक्टिस! Google Gemini पर कर पाएंगे तैयारी, यहां जानें कैसे
    Google ने स्टूडेंट्स के लिए Gemini पर एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब भारत में NEET UG के फ्री मॉक टेस्ट दिए जा सकते हैं। यह टेस्ट असली एग्जाम के पैटर्न और कठिनाई के करीब डिजाइन किए गए हैं, ताकि स्टूडेंट्स को रियल एग्जाम जैसा अनुभव मिले। कंपनी के मुताबिक, इसके लिए Physics Wallah और Careers360 जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया गया है। यूजर्स सिर्फ एक कमांड देकर फुल-लेंथ टेस्ट शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा AI स्टेप-बाय-स्टेप एक्सप्लेनेशन देकर कमजोरियों को समझने में भी मदद करता है।
  • क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
    एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि AI चैटबॉट्स का “sycophancy” व्यवहार यूजर्स को गलत दिशा में ले जा सकता है। arXiv पर प्रकाशित इस स्टडी के मुताबिक जब चैटबॉट्स यूजर की हर बात से सहमत होते हैं, तो एक “delusional spiraling” शुरू हो सकता है, जिसमें यूजर का भरोसा गलत जानकारी पर बढ़ता जाता है। यह समस्या सिर्फ कमजोर यूजर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि तार्किक सोच रखने वाले लोग भी इसका शिकार हो सकते हैं। रिसर्च के अनुसार मौजूदा सेफ्टी उपाय भी इस जोखिम को पूरी तरह खत्म नहीं कर पा रहे हैं।
  • AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
    वर्कप्लेस पर AI टूल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और कई कर्मचारी एक साथ कई AI सिस्टम का यूज कर रहे हैं। हालांकि एक नई स्टडी में सामने आया है कि लगातार इन टूल्स को मॉनिटर और मैनेज करना मानसिक थकान पैदा कर सकता है, जिसे “AI Brain Fry” कहा गया है। Harvard Business Review में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक कुछ कर्मचारियों को ध्यान लगाने में कठिनाई, निर्णय लेने में देरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं महसूस हुईं। स्टडी यह भी बताती है कि जिन कर्मचारियों पर AI टूल्स की निगरानी का दबाव ज्यादा होता है, उनमें निर्णय थकान और गलतियों की संभावना भी बढ़ सकती है।
  • 17 साल तक चल सकता है Xiaomi का नया स्टडी लैम्प! 12700 ल्यूमेन की रोशनी, AI फीचर्स भी, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया डेस्क लैम्प लॉन्च किया है। यह Mijia Vertical Study Lamp 2 के नाम से मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कोई साधारण स्टडी लैम्प नहीं है बल्कि एक स्मार्ट डिवाइस है जिसे आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 12700 ल्यूमेन की ब्राइटनेस दी गई है।
  • AI अभी भी खा सकता है इतने लोगों की नौकरी! हेल्थ, फाइनेंस पर सबसे ज्यादा असर के आसार
    पहले के मुकाबले अब अनेकों ऐसे क्षेत्र हैं जहां इंसानों की जगह AI से काम चलाया जा रहा है। मैसाच्यूट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की नई रिपोर्ट कई लोगों के मन में चिंता पैदा कर सकती है। MIT ने रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका में 12% जॉब्स AI के हवाले होने वाली हैं। कई सेक्टर्स को यह प्रभावित करने वाला है जिनमें सबसे ज्यादा खतरा फाइनेंस, हेल्थकेयर और प्रोफेशनल सर्विसेज दे रहे लोगों की नौकरियों को है।
  • 10 लाख ChatGPT यूजर्स ने की आत्महत्या जैसी बातें, ChatGPT की इस रिपोर्ट ने डरा डाला!
    AI चैटबॉट ChatGPT को लेकर OpenAI की एक नई रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कंपनी के मुताबिक, दुनिया भर में लाखों लोग ChatGPT से सिर्फ काम या पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि मानसिक या इमोशनल हेल्थ से जुड़ी बातें करने के लिए भी बात कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में सामने आया है कि हर हफ्ते करीब 0.07% यूजर्स मेंटल इमर्जेंसी (जैसे डिप्रेशन, सायकोसिस या आत्महत्या के विचार) दिखाते हैं। OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने बताया कि प्लेटफॉर्म के 800 मिलियन (80 करोड़) वीकली यूजर्स हैं, यानी यह संख्या लाखों में है।
  • कंपनियों का सीक्रेट राइटर निकला AI: 4 में से 1 प्रेस रिलीज अब इंसान नहीं, मशीन लिख रही है!
    AI अब सिर्फ चैटबॉट या कंटेंट टूल नहीं रहा, बल्कि धीरे-धीरे कॉर्पोरेट दुनिया का "ghost writer" बनता जा रहा है। Cell Press के Patterns जर्नल में पब्लिश एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि कई कंपनियां अपनी प्रेस रिलीज और जॉब पोस्ट्स AI की मदद से लिख रही हैं। लगभग हर चार में से एक प्रेस रिलीज अब मशीन-जनरेटिड हो सकती है। यानी वो टेक्स्ट जो किसी PR एजेंसी या कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन टीम के नाम से पब्लिश होता है, दरअसल AI टूल से आया होता है।
  • AI से कौन सी नौकरी जाएगी? Microsoft की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा!
    Microsoft की लेटेस्ट रिसर्च से ये साफ होता जा रहा है कि AI, खासतौर पर Copilot जैसे चैटबॉट्स, अब सिर्फ रिसर्च या टूल नहीं रहे, बल्कि ये असल कामकाजी दुनिया को भी बदलने की दिशा में बढ़ रहे हैं। कंपनी ने अपनी Bing Copilot चैटबॉट सर्विस पर हुए 2 लाख से ज्यादा अनोनिमाइज्ड इंटरैक्शन को स्टडी किया, जिससे यह समझने की कोशिश की गई कि किन जॉब्स में AI सबसे ज्यादा असर डाल सकता है। इस स्टडी का नाम "Working with AI: Measuring the Occupational Implications of Generative AI" है और यह फिलहाल प्री-प्रिंट फॉर्म में उपलब्ध है।
  • वैज्ञानिकों का काम खत्‍म! AI भी कर सकता है सौर तूफान की भविष्‍यवाणी
    एक नई स्‍टडी में कहा गया है कि AI, पिछले साल मई में पृथ्वी पर आए शक्तिशाली सौर तूफान (solar storm) की भविष्यवाणी कर सकता था। वह तूफान सूर्य पर एक्टिव AR13664 नाम के सनस्‍पॉट से निकला था। जेनोआ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स का मानना है कि ऐतिहासिक सौर घटनाओं पर एआई को ट्रेनिंग दी जाए तो वह कोरोनल मास इजेक्शन (CME) से पहले के पैटर्नों की पहचान कर सकता है।
  • हर दिन 12 फेक मैसेज! क्या आप भी बन रहे हैं शिकार? McAfee ने जारी की स्कैम मैसेज स्टडी
    McAfee के अनुसार, स्कैम वाले इन मैसेज के सबसे आम रूपों में से कुछ नकली नौकरी के ऑफर या नोटिफिकेशन (64%) और बैंक अलर्ट (52%) हैं।
  • Valentine’s Day : इस वैलंटाइंस-डे ‘AI’ लिखेगा लव लेटर! 56% लोग कर रहे प्‍लानिंग
    वेलेंटाइन डे पर AI अहम भूमिका निभा सकता है, क्‍योंकि 56 फीसदी लोग अपने लवर यानी प्रेमी को लव लेटर लिखने के लिए जेनेरिक एआई टूल का इस्‍तेमाल करने की योजना बना रहा है।
  • AI ने खोला बड़ा राज! एक जैसे हो सकते हैं लोगों की उंगलियों के निशान
    Fingerprint Study : अब तक हम यही सुनते-पढ़ते आए हैं कि हर व्‍यक्ति की उंगलियों का फ‍िंगरप्रिंट अपने आप में यूनीक होता है। को‍लंबिया यूनिवर्सिटी की एक स्‍टडी में इससे उलट बात कही गई है।
  • Aliens : अब AI करेगा एलियंस की खोज! वैज्ञानिकों ने डेवलप की नई ‘तकनीक’, जानें इसके बारे में
    Aliens : AI पर बेस्‍ड एक नई मेथड को डेवलप किया गया है। यह मॉलिक्‍यूल पैटर्न में छोटे से अंतर को भी भांप सकती है।
  • Keyboard की टाइपिंग की आवाज सुनकर AI चुरा सकता है आपका पासवर्ड
    AI can steal passwords : एक स्‍टडी में पता चला है कि लोगों का पासवर्ड चुराने के लिए हैकर्स, आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) के टूल का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »