79 साल बाद फटने वाला है एक तारा, पृथ्‍वी से देख पाएंगे LIVE! जानें पूरा मामला

Star Explosion : नोवा स्‍टार सिस्‍टम हमारे ब्रह्मांड में कोरोना बोरेलिस (Corona Borealis) तारामंडल में है।

79 साल बाद फटने वाला है एक तारा, पृथ्‍वी से देख पाएंगे LIVE! जानें पूरा मामला

जिस तारे में विस्‍फोट होने वाला है, वह एक बाइनरी सिस्‍टम में बंधा है। ऐसे सिस्‍टम में एक बड़ा तारा होता है और एक सफेद बौना तारा।

ख़ास बातें
  • ब्रह्मांड में एक तारे में होने वाला है विस्‍फोट
  • लगभग 79 साल बाद हो सकता है विस्‍फोट
  • नोवा स्‍टार सिस्‍टम में यह विस्‍फोट होगा
विज्ञापन
अगर आपकी दिलचस्‍पी आसमान में होने वाली घटनाओं में है, तो अब से सितंबर तक कभी भी ऐसा कुछ दिखाई दे सकता है, जो 79 साल में एक बार होता है। दरअसल, एक तारे में विस्‍फोट होने वाला है! अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का कहना है कि जब विस्‍फोट होगा, आकाश में एक चमक नजर आएगी, जो खगोलविदों को आश्‍चर्यचकित कर सकती है। यह विस्‍फोट अभी से सितंबर महीने तक कभी भी हो सकता है। जिस जगह विस्‍फोट होगा, वह पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर है। आखिरी बार वर्ष 1946 में विस्‍फोट हुआ था। 

पिछली रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि नोवा (Nova) नाम के स्‍टार सिस्‍टम में यह विस्‍फोट होगा। विस्‍फोट इतना बड़ा हो सकता है कि शायद उसे नग्‍न आंखों से देखा जा सके। नोवा स्‍टार सिस्‍टम हमारे ब्रह्मांड में कोरोना बोरेलिस (Corona Borealis) तारामंडल में है। 

संभावित विस्‍फोट के बारे में नासा के मीटरॉयड एनवायरनमेंट ऑफ‍िस (MEO) के प्रमुख बिल कुक ने फॉक्‍स न्‍यूज से बात की और बताया कि वैज्ञानिक इसकी टाइमिंग के बारे में ज्‍यादा नहीं जानते। हालांकि उन्‍होंने दावा किया कि यह जब भी होगा, ऐसा होगा, जिसे आप याद रखेंगे। 

जिस तारे में विस्‍फोट होने वाला है, वह एक बाइनरी सिस्‍टम में बंधा है। ऐसे सिस्‍टम में एक बड़ा तारा होता है और एक सफेद बौना तारा। मौजूदा मामले में बड़ा तारा अपने मटीरियल को सफेद बौने तारे के तल पर डंप कर रहा है, क्‍योंकि दोनों एक-दूसरे के बहुत नजदीक चक्‍कर लगा रहे हैं। 

मटीरियल डंप होने से बौने तारे के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा होने पर उसमें थर्मोन्यूक्लियर विस्फोट शुरू हो जाएगा। आखिरकार वह उस सारे मटीरियल को अंतरिक्ष में उड़ा देगा और बहुत अधिक चमकीला हो जाएगा, पहले की तुलना में सैकड़ों गुना चमकीला। वैज्ञानिकों को लगता है कि विस्‍फोट के वक्‍त आकाश में होने वाले बदलाव शायद नग्‍न आंखों से भी नजर आएं। 

खास यह है कि नोवा तारा सिस्‍टम अपने मटीरियल को एक बार में नहीं उड़ाता, वह ऐसा हर 79 साल में करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »