• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • एक तारे में विस्‍फोट होने वाला है! पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर…सितंबर तक कभी फट सकता है

एक तारे में विस्‍फोट होने वाला है! पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर…सितंबर तक कभी फट सकता है

Nova Star Explosion : जिस तारे में विस्‍फोट होने वाला है, वह एक बाइनरी सिस्‍टम में बंधा है। ऐसे सिस्‍टम में एक बड़ा तारा होता है और एक सफेद बौना तारा।

एक तारे में विस्‍फोट होने वाला है! पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर…सितंबर तक कभी फट सकता है

जिस जगह विस्‍फोट होगा, वह पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर है।

ख़ास बातें
  • एक तारे में विस्‍फोट हो सकता है
  • अभी से सितंबर तक कभी भी हो सकता है विस्‍फोट
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने दी जानकारी
विज्ञापन
एक तारे में विस्‍फोट होने वाला है! अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, विस्‍फोट की वजह से आकाश में चमक नजर आएगी। अभी से सितंबर महीने तक कभी भी तारे में विस्‍फोट हो सकता है। जिस जगह विस्‍फोट होगा, वह पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर है। नासा का यह भी कहना है कि इस तरह का इवेंट वर्षों में एक बार होता है और शौकिया खगोलविदों को अंतरिक्ष के खास नजारे को कैप्‍चर करने का मौका देगा। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, नोवा (Nova) नाम के स्‍टार सिस्‍टम में विस्‍फोट होगा। यह इतना बड़ा हो सकता है कि शायद इसे नग्‍न आंखों से भी देखा जा सके। नोवा हमारे ब्रह्मांड में कोरोना बोरेलिस (Corona Borealis) तारामंडल में है। 

इस संभावित विस्‍फोट के बारे में नासा के मीटरॉयड एनवायरनमेंट ऑफ‍िस (MEO) के प्रमुख बिल कुक ने फॉक्‍स न्‍यूज से बात की। उन्‍होंने कहा कि हम इसकी टाइमिंग के बारे में उतना नहीं जानते, जितना हमें ग्रहण के बारे में पता होता है। उन्‍होंने कहा कि यह जब भी होगा, ऐसा होगा, जिसे आप याद रखेंगे। 

जिस तारे में विस्‍फोट होने वाला है, वह एक बाइनरी सिस्‍टम में बंधा है। ऐसे सिस्‍टम में एक बड़ा तारा होता है और एक सफेद बौना तारा। मौजूदा मामले में बड़ा तारा अपने मटीरियल को सफेद बौने तारे के तल पर डंप कर रहा है, क्‍योंकि दोनों एक-दूसरे के बहुत नजदीक चक्‍कर लगा रहे हैं। 

मटीरियल डंप होने से बौने तारे के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा होने पर उसमें थर्मोन्यूक्लियर विस्फोट शुरू हो जाएगा। आखिरकार वह उस सारे मटीरियल को अंतरिक्ष में उड़ा देगा और बहुत अधिक चमकीला हो जाएगा, पहले की तुलना में सैकड़ों गुना चमकीला। वैज्ञानिकों को लगता है कि विस्‍फोट के वक्‍त आकाश में होने वाले बदलाव शायद नग्‍न आंखों से भी नजर आएं। 

खास यह है कि नोवा तारा सिस्‍टम अपने मटीरियल को एक बार में नहीं उड़ाता, वह ऐसा हर 79 साल में करता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »