मिसाइल की रफ्तार से पृथ्‍वी के करीब आ रहा Asteroid, आज होगा आमना-सामना!

Asteroid Alert : 18 नवंबर को यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के नजदीक आएगा। तब दोनों के बीच की दूरी 31 लाख किलोमीटर रह जाएगी।

मिसाइल की रफ्तार से पृथ्‍वी के करीब आ रहा Asteroid, आज होगा आमना-सामना!

Asteroid Alert : एस्‍टरॉयड का आकार 76 फुट है और यह 13345 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से यात्रा कर रहा है।

ख़ास बातें
  • एस्‍टरॉयड का आकार 76 फुट है
  • 13345 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से कर रहा सफर
  • विमान के आकार का है साइज में
विज्ञापन
एक के बाद एक एस्‍टरॉयड (Asteroid) पृथ्‍वी के नजदीक आ रहे हैं। इनमें से कुछ की पृवत्ति हमारे ग्रह के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसे ही एक एस्‍टरॉयड के बारे में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अलर्ट जारी किया है। विमान के आकार का यह एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के काफी नजदीक आ सकता है। इसका नाम ‘क्षुद्रग्रह 2022 VM2' (Asteroid 2022 VM2) है। इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में शामिल किया गया है, जिसका मतलब है कि यह हमारी पृथ्‍वी के काफी नजदीक आएगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, आज यानी 18 नवंबर को यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के नजदीक आएगा। तब दोनों के बीच की दूरी 31 लाख किलोमीटर रह जाएगी। एस्‍टरॉयड का आकार 76 फुट है और यह 13345 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से यात्रा कर रहा है। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि एस्‍टरॉयड किसी मिसाइल की रफ्तार से हमारे नजदीक आ रहा है। 

ऐसे एस्‍टरॉयड जो हमारे ग्रह में 80 लाख किलोमीटर तक अंदर आ जाते हैं, उन्‍हें संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा जाता है। Asteroid 2022 VM2 भी इसी कैटिगरी में शामिल है, क्‍योंकि यह 31 लाख किलोमीटर की नजदीकी दूरी से हमारे ग्रह को पास करेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस एस्‍टरॉयड की वजह से ग्रह को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन इसे तब तक मॉनिटर किया जाता रहेगा, जब तक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चला जाता।    

यह एस्‍टरॉयड ‘अपोलो समूह' से संबंधित है। दिलचस्‍प है कि इसे पिछले महीने ही खोजा गया है। Asteroid 2022 VM2 को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 552 दिन लगते हैं। इस दौरान इसके और सूर्य के बीच अधिकतम दूरी 24.4 करोड़ किलोमीटर होती है और निकटतम दूरी 15 करोड़ मिलियन रहती है। नासा अपने तमाम टेलिस्‍कोपों की मदद से एस्‍टरॉयड्स को ट्रैक करती है। 

हाल में उसने DART मिशन का भी सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण भविष्‍य में पृथ्‍वी को एस्‍टरॉयड्स के संभावित हमले से बचा सकता है। एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »