• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 32 हजार किलोमीटर से अधिक की स्पीड से आ रहीं 5 चट्टानें! एक होगी चांद जितनी करीब! अगले 3 दिन पृथ्वी के लिए भारी!

32 हजार किलोमीटर से अधिक की स्पीड से आ रहीं 5 चट्टानें! एक होगी चांद जितनी करीब! अगले 3 दिन पृथ्वी के लिए भारी!

एस्टरॉयड 2023 HV5 आज यानि, 3 मई को धरती के करीब आने वाला है।

32 हजार किलोमीटर से अधिक की स्पीड से आ रहीं 5 चट्टानें! एक होगी चांद जितनी करीब! अगले 3 दिन पृथ्वी के लिए भारी!

एस्टरॉयड 2023 HV5 आज यानि, 3 मई को धरती के करीब आने वाला है।

ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड पिछले कुछ दिनों से लगातार धरती के करीब से होकर गुजर रहे हैं।
  • NASA ने 5 एस्टरॉयड के धरती के पास होकर गुजरने की चेतावनी जारी की है।
  • एस्टरॉयड 2023 HV5 आज यानि, 3 मई को धरती के करीब आने वाला है।
विज्ञापन
एस्टरॉयड पिछले कुछ दिनों से लगातार धरती के करीब से होकर गुजर रहे हैं। लगभग आए दिन किसी न किसी एस्टरॉयड के धरती के करीब आने का अलर्ट अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से जारी किया जा रहा है। ये उल्का पिंड लगातार अंतरिक्ष में परिक्रमा करते रहते हैं और ग्रहों के करीब से होकर गुजरते हैं। लेकिन किसी एस्टरॉयड के लिए अलर्ट तब जारी किया जाता है जब वह पृथ्वी के बहुत अधिक करीब से होकर गुजरने वाला हो। NASA ने अब 1 या 2 नहीं, बल्कि 5 एस्टरॉयड के धरती के पास होकर गुजरने की चेतावनी जारी की है। इनमें से एक एस्टरॉयड तो इतनी पास से गुजरने वाला है, जितना कि चंद्रमा हमारी धरती के करीब है। आइए जानते हैं, इन पांच बड़ी चट्टानों से पृथ्वी को कितना खतरा बताया गया है। 

स्पेस एजेंसी नासा ने कई उल्का पिंड या, एस्टरॉयड के धरती के करीब से गुजरने का अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory (JPL) के मुताबिक, एस्टरॉयड 2023 HV5 आज यानि, 3 मई को धरती के करीब आने वाला है। इसका साइज 41 फीट है जो कि किसी बस जितना बड़ा है। जब यह पृथ्वी के सबसे पास होगा तो इसकी दूरी लगभग 435,000 किलोमीटर होगी। इसकी स्पीड 32152km/h होगी। कहा जा रहा है कि यह एस्टरॉयड धरती के उतने ही करीब से गुजरेगा जितना कि पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा इसके करीब है। 

एस्टरॉयड 2023 HF7 कल यानि कि 4 मई को धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज 51 फीट का बताया गया है। यह एक घर जितना बड़ा है। यह धरती के काफी करीब आने वाला है और इसकी दूरी धरती से 639,000 किलोमीटर रह जाएगी। इसके अलावा 4 मई को ही एस्टरॉयड 2023 HH7 भी धरती के पास से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज 89 फीट का बताया गया है। यह एक हवाई जहाज के जितना बड़ा है। जब यह धरती के करीब पहुंचेगा तो इसकी दूरी 839,000 किलोमीटर रह जाएगी। 

4 मई को ही एक और एस्टरॉयड भी पृथ्वी के करीब बढ़ रहा होगा। इसका नाम 2023 HZ4 बताया गया है। 4 मई को धरती के करीब आने वाला यह तीसरा एस्टरॉयड बताया गया है जो कि पांचों उल्का पिंडों में सबसे बड़ा है। इसका साइज 180 फीट बताया गया है। यह किसी बड़े हवाई जहाज के जितना बड़ा है। जब यह धरती के करीब से गुजर रहा होगा तो इसकी दूसरी 3,080,000 किलोमीटर रह जाएगी। साइज के हिसाब से देखें तो इस एस्टरॉयड से सबसे ज्यादा संभावित खतरा हो सकता है। 

इसके बाद 5 मई को भी एक और एस्टरॉयड धरती के पास से होकर गुजरेगा। यह इन तीन दिनों में पृथ्वी के करीब आने वाला 5वां एस्टरॉयड होगा। इसका नाम 2006 HX57 बताया गया है। यह 94 फीट बड़ा एस्टरॉयड है जो 5 मई को धरती के करीब आ रहा होगा। जब यह धरती के सबसे करीब होगा तब इसकी दूसरी 2,600,000 किलोमीटर की रह जाएगी। हालांकि नासा की ओर से इनमें से किसी भी एस्टरॉयड के लिए धरती से टकराने की बात नहीं कही गई है। लेकिन अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती की ओर आकर्षित हो जाता है तो यह बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। NASA अक्सर एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी करती रहती है। इस साल एस्टरॉयड के धरती के करीब आने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  4. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  7. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  8. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »