HP ने लॉन्च किया OmniBook Ultra Flip 14, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

HP ने बताया है कि OmniBook Ultra Flip 14 की बैटरी सिंगल चार्ज में वीडियो प्लेबैक के साथ 21 घंटे तक चल सकती है

HP ने लॉन्च किया OmniBook Ultra Flip 14, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप की बैटरी सिंगल चार्ज में वीडियो प्लेबैक के साथ 21 घंटे तक चल सकती है

ख़ास बातें
  • OmniBook Ultra Flip 14 को दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इसमें एक अलग न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) है
  • इस लैपटॉप का प्राइस 1,81,999 रुपये से शुरू होता है
विज्ञापन
बड़ी हार्डवेयर कंपनियों में शामिल HP ने मंगलवार को OmniBook Ultra Flip 14 लॉन्च किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले इस लैपटॉप में Intel Core Ultra (सीरीज 2) प्रोसेसर दिया गया है। इसमें एक अलग न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) है। 

इस लैपटॉप की 14 इंच 2.8K OLED स्क्रीन इंकिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके साथ हैप्टिक टचपैड भी है। HP ने बताया है कि OmniBook Ultra Flip 14 की बैटरी सिंगल चार्ज में वीडियो प्लेबैक के साथ 21 घंटे तक चल सकती है। इस लैपटॉप का प्राइस 1,81,999 रुपये से शुरू होता है। यह कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट्स Amazon, Flipkart के जरिए और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसे Atmospheric Blue और Eclipse Grey कलर्स में खरीदा जा सकता है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस लैपटॉप के दोनों वेरिएंट्स में 14 इंच 2.8K (2,880 x 1,800 पिक्सल) OLED टच स्क्रीन डिस्प्ले और 48 Hz से 120 Hz की रेंज के रिफ्रेश रेट और 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके कम प्राइस वाले वेरिएंट में Intel Core Ultra 7 256V प्रोसेसर 16 GB के LPDDR5X RAM और महंगे वेरिएंट में Intel Core Ultra 258V प्रोसेसर 32 GB के LPDDR5X RAM के साथ दिया गया है। 

इन दोनों वेरिएंट्स में 9 मेगापिक्सल का IR कैमरा है। इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प हैं। इसमें दो Thunderbolt 4 USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm कॉम्बो ऑडियो पोर्ट है। यह लैपटॉप Windows 11 पर चलता हैं। पिछले महीने HP ने Victus Special Edition लैपटॉप्स को लॉन्च किया था। ये लैपटॉप विशेषतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए हैं और ये गेमिंग के लिए भी बेहतर हैं। इन लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 3050A GPU और 4 GB का वीडियो RAM है। 

HP ने अपने Gaming Garage के फ्री एक्सेस की भी पेशकश की है। इन लैपटॉप का प्राइस 65,999 रुपये से शुरू होता है। कंपनी की इस लैपटॉप सीरीज में विभिन्न स्पेसिफिकेशंस वाले मॉडल हैं। इन्हें सिर्फ Atmospheric Blue कलर में उपलब्ध कराया गया है। Victus Special Edition लैपटॉप HP Victus 16 का एक रिब्रांडेड वर्जन है। इसमें 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 12th Gen Intel Core प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050A GPU दिया गया है। इस लैपटॉप में 16 GB का RAM और स्टोरेज के विभिन्न वेरिएंट्स हैं। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent OLED display
  • Good build quality
  • Long battery life
  • Nice keyboard and trackpad
  • कमियां
  • Expensive
  • No USB Type-A port
  • Not a lot of AI features
डिस्प्ले साइज14.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन2880x1800 पिक्सल
Touchscreenहां
प्रोसेसरइंटेल कोर अल्ट्रा 7
रैम16 जीबी
ओएसWindows 11
एसएसडी1TB
ग्राफ़िक्सIntel Arc
वज़न1.43 किलो
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज14.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन2880x1800 पिक्सल
Touchscreenहां
प्रोसेसरइंटेल कोर अल्ट्रा 7
रैम32 जीबी
ओएसWindows 11
एसएसडी1TB
ग्राफ़िक्सIntel Arc
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »