PC, Laptop की कमजोर डिमांड से HP को लगा झटका, सेल्स में 29 प्रतिशत की गिरावट

HP, Lenovo और Dell जैसी पर्सनल कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियों के लिए कोरोना के दौरान डिमांड में जोरदार तेजी आई थी

PC, Laptop की कमजोर डिमांड से HP को लगा झटका, सेल्स में 29 प्रतिशत की गिरावट

पहली तिमाही में ग्लोबल PC शिपमेंट्स लगभग 30 प्रतिशत घटी हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी के प्रिंटिंग सेगमेंट में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट रही
  • HP को मौजूदा वर्ष की दूसरी छमाही में रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है
  • भारत में पिछले वर्ष PC का मार्केट केवल 0.3 प्रतिशत बढ़ा था
विज्ञापन
बड़ी कंप्यूटर डिवाइसेज कंपनियों में शामिल HP को पर्सनल कंप्यूटर मार्केट में स्लोडाउन से झटका लगा है। मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के पर्सनल सिस्टम्स सेगमेंट (डेस्कटॉप और नोटबुक  PC) की सेल्स में 29 प्रतिशत की कमी हुई है। कंपनी के प्रिंटिंग सेगमेंट में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट रही। 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC ने बताया है कि पहली तिमाही में ग्लोबल PC शिपमेंट्स लगभग 30 प्रतिशत घटी हैं। HP, Lenovo और Dell जैसी कंपनियों के लिए कोरोना के दौरान डिमांड में जोरदार तेजी आई थी। इसका बड़ा कारण बहुत सी कंपनियों के स्टाफ का वर्क-फ्रॉम-होम पर होने के कारण लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की सेल्स बढ़ना था। पिछले कुछ महीनों में अधिकतर कंपनियों के वर्कर्स को वापस ऑफिस बुलाने से लैपटॉप जैसे डिवाइसेज की बिक्री घट गई है। 

HP को मौजूदा वर्ष की दूसरी छमाही में रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी के CEO, Enrique Lores ने Reuters को बताया, "कंज्यूमर डिमांड के नजरिए से दूसरी छमाही बेहतर होगी।" कंपनी का पिछली तिमाही में रेवेन्यू 12.91 अरब डॉलर का रहा। एनालिस्ट्स ने इसके 13 अरब डॉलर से कुछ अधिक होने का अनुमान दिया था। हालांकि, कंपनी नेट इनकम बढ़कर 1.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में एक अरब डॉलर की थी। इस वर्ष की पहली तिमाही में PC की ग्लोबल शिपमेंट्स घटकर 5.69 करोड़ रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 8.02 करोड़ थी। पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में इन शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 28.1 प्रतिशत की कमी हुई थी। पहली तिमाही में एपल की शिपमेंट्स सबसे अधिक लगभग 40.5 प्रतिशत घटी हैं। 

भारत में पिछले वर्ष PC का मार्केट केवल 0.3 प्रतिशत बढ़ा था। हालांकि, पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में इस मार्केट में 28.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस मार्केट में डेस्कटॉप, नोटबुक्स और वर्कस्टेशंस शामिल हैं। चौथी तिमाही में नोटबुक कैटेगरी में 37.8 प्रतिशत की कमी रही, जबकि डेस्कटॉप की शिपमेंट्स में बढ़ोतरी हुई थी। देश के PC मार्केट में HP पहले स्थान पर है। इसका मार्केट शेयर 30 प्रतिशत से अधिक का है। पिछले वर्ष पर्सनल कंप्यूटर के ग्लोबल मार्केट में 16 प्रतिशत की कमी हुई थी। इसके पीछे मंदी, एनर्जी की कॉस्ट में बढ़ोतरी और अधिक इंटरेस्ट रेट्स बड़े कारण थे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »