Dell 14S में 2 W के दो स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं। इस लैपटॉप में डुअल-ऐरे माइक्रोफोन के साथ 2 मेगापिक्सल RGB कैमरा दिया गया है। Dell 14S में 61.2 Wh की बैटरी है
Photo Credit: Dell
इस लैपटॉप में दो स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं
कंप्यूटर हार्डवेयर मेकर Dell ने भारत में नया लैपटॉप लॉन्च किया है। Dell 14S में 14 इंच डिस्प्ले 2.8K रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें Intel Core 5 और Intel Core 7 Series प्रोसेसर दिए गए हैं। इस लैपटॉप में 1 TB तक की स्टोरेज मिलती है। यह Windows 11 Home पर चलता है। Dell 14S में डुअल-ऐरे माइक्रोफोन के साथ 2 मेगापिक्सल RGB कैमरा है। इस लैपटॉप में 61.2 Wh की बैटरी दी गई है। Dell 14S में 2 W के दो स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं। इस लैपटॉप को चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Dell 14S का प्राइस
इस लैपटॉप का प्राइस 79,990 रुपये से शुरू होता है। Dell 14S को चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस लैपटॉप पर शुरुआती ऑफर के तहत, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। Dell 14S की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए की जा रही है।
Dell 14S के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस लैपटॉप में 14 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले के लिए 2K (1,920 x 1,200 पिक्सल्स) 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 300 निट्स के ब्राइटनेस लेवल और 2.8K (2,880 x 1,800 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक के ब्राइटनेस लेवल के विकल्प हैं। Dell 14S में Intel Core 5 320 और Core 7 350 Series 3 प्रोसेसर्स दिए गए हैं। इन दोनों वर्जन में इंटीग्रेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट्स (NPUs) है। इस लैपटॉप में 16 GB तक RAM है। इसमें 256 GB, 512 GB और 1 TB तक की स्टोरेज के विकल्प हैं।
Dell 14S में 2 W के दो स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं। इस लैपटॉप में डुअल-ऐरे माइक्रोफोन के साथ 2 मेगापिक्सल RGB कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Windows Hello को सपोर्ट करने वाले कन्फ्रिग्रेशंस के लिए 2 मेगापिक्सल के RGB+IR कैमरा का विकल्प है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, दो USB Type-C पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और ऑडियो जैक के विकल्प हैं। Dell 14S में 61.2 Wh की बैटरी है। इस लैपटॉप की बैटरी के सिंगल चार्ज में 21 घंटे तक की Netflix वीडियो स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। Dell 14S में एल्युमीनियम चेसिस दिया गया है। इस लैपटॉप का भार लगभग 1.15 किलोग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999