• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • Samsung की अमेरिकी बायोटेक कंपनी Biogen को 40 अरब डॉलर में खरीदने की तैयारी

Samsung की अमेरिकी बायोटेक कंपनी Biogen को 40 अरब डॉलर में खरीदने की तैयारी

Biogen की शुरुआत 1978 में एक टीम ने की थी जिसमें नोबल पुरस्कार विजेता Walter Gilbert और Phillip Sharp शामिल थे

Samsung की अमेरिकी बायोटेक कंपनी Biogen को 40 अरब डॉलर में खरीदने की तैयारी

Alzheimer की दवा Aduhelm बनाने वाली Biogen के पास न्यूरोलॉजी से जुड़ी दवाओं का मजबूत पोर्टफोलियो है

ख़ास बातें
  • Biogen ने Samsung से लगभग 42 अरब डॉलर की डील के लिए संपर्क किया है
  • Biogen का पिछले वर्ष रेवेन्यू 13.4 अरब डॉलर का था
  • सैमसंग और बायोजेन का बायोसिमिलर्स के लिए पहले से एक जॉइंट वेंचर है
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर कंपनियों में शामिल Samsung अमेरिकी बायोटेक कंपनी Biogen को 40 अरब डॉलर से अधिक (लगभग 2,98,170 करोड़ रुपये) में खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद बुधवार को Biogen के शेयर में काफी तेजी आई। Alzheimer की दवा Aduhelm बनाने वाली Biogen के पास न्यूरोलॉजी से जुड़ी दवाओं का मजबूत पोर्टफोलियो है।

Korea Economic Daily की रिपोर्ट के अनुसार, Biogen ने Samsung से लगभग 42 अरब डॉलर (लगभग 3,13,292 करोड़ रुपये) की डील के लिए संपर्क किया है। रिपोर्ट में इनवेस्टमेंट बैंकिंग से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सैमसंग को अधिक प्रॉफिट देने वाले सेमीकंडक्टर्स सेगमेंट के रेवेन्यू में उतार-चढ़ाव की तुलना में Biogen का रेवेन्यू स्थिर है। Biogen के शेयर में बुधवार को लगभग 9.5 प्रतिशत की तेजा आई थी और यह 258.31 डॉलर (लगभग 19,200 रुपये) तक गया था। इस रिपोर्ट के बारे में Biogen की प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। Biogen की शुरुआत 1978 में एक टीम ने की थी जिसमें नोबल पुरस्कार विजेता Walter Gilbert और Phillip Sharp शामिल थे। कंपनी को  Alzheimer की दवा के अलावा multiple sclerosis के उपचार में काम आने वाली दवाओं से भी अच्छा रेवेन्यू मिलता है।

Biogen का पिछले वर्ष रेवेन्यू 13.4 अरब डॉलर (लगभग 99,986.11 करोड़ रुपये) का था। इसके लगभग 9,100 एंप्लॉयीज हैं। Aduhelm की एफिशिएंसी को लेकर संदेह जताए जाने के बाद कंपनी के शेयर में जून के पीक से लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। बायोजेन ने हाल ही ही में इस दवा का प्राइस लगभग आधा घटाने की घोषणा की थी। सैमसंग अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स डिविजन के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है। हाल की तिमाही में कंपनी की इस डिविजन का ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग 28 प्रतिशत बढ़ा था। बायोजन और सैमसंग का बायोसिमिलर्स के डिवेलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग का पहले से एक जॉइंट वेंचर है।

कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने के कारण चीन में लगाए गए लॉकडाउन से सैमसंग के चीन में मौजूद चिप मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी में प्रोडक्शन घट गया है। यह दक्षिण कोरिया के बाहर सैमसंग की एकमात्र  मेमोरी चिप फैक्ट्री है और 2014 से काम कर रही है। कंपनी की NAND फ्लैश चिप्स में लगभग 40 प्रतिशत यहीं बनाई जाती हैं। चीन में ही सैमसंग की SDI इलेक्ट्रिक व्‍हीकल बैटरी फैक्ट्री पर लॉकडाउन का कोई असर नहीं पड़ा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samung, Biogen, Deal, Biotech, Electronics, Profit, Revenue
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »