Realme Buds Q TWS ईयरबड्स होंगे 25 मई को लॉन्च

Realme Buds Q रियलमी वायरलेस हेडसेट पोर्टफोलियो का लेटेस्ट एडिशन है, जिसे 25 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही रियलमी 7 नए प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च करेगी।

Realme Buds Q TWS ईयरबड्स होंगे 25 मई को लॉन्च

वीबो के जरिए हुआ Realme Buds Q लॉन्च का ऐलान

ख़ास बातें
  • Realme ने डिज़ाइन के लिए फ्रेंच डिज़ाइनर Jose Levy के साथ की साझेदारी
  • ब्लैक कलर ऑप्शन में दिखा Realme Buds Q
  • रियलमी बड्स क्यू के साथ लॉन्च हो सकता है Realme Buds Air Neo
विज्ञापन
Realme Buds Q रियलमी वायरलेस हेडसेट पोर्टफोलियो का लेटेस्ट एडिशन है। ये ईयरबड्स 25 मई को चीन में लॉन्च किए जाएंगे, वहीं इनके साथ ही रियलमी के 7 नए प्रोडक्ट्स भी पेश किए जाएंगे जिनका खुलासा कंपनी ने पहले ही कर दिया था। रियलमी बड्स क्यू के डिज़ाइन के लिए रियलमी ने फ्रेंच डिज़ाइनर Jose Levy के साथ साझेदारी की है। यही नहीं, खबर तो यह भी है कि कंपनी 25 मई के लॉन्च इवेंट में इस ईयरबड्स के साथ एक अन्य ट्रूली वायरलेस इयरफोन की जोड़ी Realme Buds Air Neo को भी लॉन्च कर सकती है।

नए Realme Buds Q की जानकारी Realme ने अपने चीनी माइक्र ब्लॉगिंग वीबो अकाउंट के जरिए दी। इस पोस्ट में ईयरबड्स की तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें इसका ब्लैक कलर ऑप्शन देखने को मिला है जो कि Pebble शेप के केस में रखे हुए हैं। पोस्ट में इन TWS ईयरबड्स के लिए लिखा हुआ है कि यह "inspired by soft and round pebble" (अनुवाद)। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इनके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

रियलमी 25 मई के इस लॉन्च इवेंट के दौरान 7 अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करने वाली है। अब तक खुलासा हो चुका है कि कंपनी नए Realme Smart TV और Realme Watch को लॉन्च करेगी। इसके अलावा माना जा रहा है कि कंपनी इन ईयरबड्स के साथ एक दूसरे जोड़ी ईयरफोन लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम होगा Realme Buds Air Neo। पिछली रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि TWS रियलमी बड्स एयर नियो इयरफोन ब्लूटूश वी5.0 सपोर्ट, 13 एमएम ड्राइवर्स और 17 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आएंगे। डिज़ाइन की बात करें, तो रियलमी बड्स एयर नियो देखने में बिल्कुल Realme Buds Air ईयरफोन की तरह ही हैं, जो कि पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किए गए थे। हालांकि, रियलमी बड्स एयर नियो की कीमत की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।

रियलमी बड्स क्यू लॉन्च के साथ रियलमी Xiaomi और उसके सब-ब्रांड Redmi को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी। शाओमी इससे पहले Mi AirDots और Redmi AirDots S चीनी मार्केट में लॉन्च कर चुकी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Buds Q, Realme, TWS Earbuds, Realme Buds Air Neo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »