Realme के 8 नए प्रोडक्ट होंगे 25 मई को लॉन्च, एक स्मार्टफोन आना तय

Weibo पर साझा किए गए पोस्टर में 25 मई तारीख का ज़िक्र है और लॉन्च का वक्त साढ़े 11 बजे बताया गया है। पोस्टर में तीन प्रोडक्ट नज़र आ रहे हैं- स्मार्टफोन, पावर बैंक और ट्रू वायरलेस ईयरबड्स।

Realme के 8 नए प्रोडक्ट होंगे 25 मई को लॉन्च, एक स्मार्टफोन आना तय
ख़ास बातें
  • Realme हैंडसेट का कोडनेम “Blade Runner” है
  • Realme Buds Air Neo को लॉन्च किए जाने की है उम्मीद
  • रियलमी पावर बैंक से भी उठ सकता है पर्दा
विज्ञापन
Realme ने ऐलान किया है कि वह 25 मई को चीन में एक इवेंट आयोजित करने वाली है, जहां 8 नए प्रोडक्ट से पर्दा उठाया जाएगा। आपने बिल्कुल सही पढ़ा। कंपनी ने 8 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की बात की है। इनमें से कुछ प्रोडक्ट का टीज़र चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर ज़ारी कर दिया गया है। पोस्टर से पता चलता है कि इवेंट में ट्रू वायरलेस ईयरबड्स, पावर बैंक, स्मार्टफोन और कुछ अलग प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। अलग पोस्ट में रियलमी चाइना के सीएमओ झू ची चेज ने एक फोन के बैक पैनल की तस्वीर साझा की जिसका कोड नेम ‘ब्लेड रनर' है।

Weibo पर साझा किए गए पोस्टर में 25 मई तारीख का ज़िक्र है और लॉन्च का वक्त साढ़े 11 बजे बताया गया है। पोस्टर में तीन प्रोडक्ट नज़र आ रहे हैं- स्मार्टफोन, पावर बैंक और ट्रू वायरलेस ईयरबड्स। पोस्टर में नज़र आ रहे फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, वर्टिकल पोजीशन में। जबकि पावरबैंक में आम यूएसबी पोर्ट के अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इसके अलावा बैटरी स्तर बताने के लिए एलईडी लाइट भी मौज़ूद हैं। प्रतीत होता है कि ईयरबड्स दिखने में ऐप्पल एयरपॉड्स जैसा है। संभव है कि ये ईयरबड्स Realme Buds Air Neo ऊर्फ Realme Buds Neo हों, जिन्हें इस साल जनवरी में ताइवान में सर्टिफिकेशन मिला था।

Realme चाइना के सीएमओ ने रियलमी ब्रांड के अगले स्मार्टफोन की पहली तस्वीर साझा की है। इस हैंडसेट का कोडनेम “Blade Runner” है। इसमें ग्लॉसी ग्रे बैक पैनल है और चार कैमरे वर्टिकल पोजीशन में मौज़ूद हैं। फोन के पिछले हिस्से पर नीचे की तरफ बायीं ओर Realme की ब्रांडिंग है। पोस्ट के मुताबिक, फोन से 25 मई को पर्दा उठाया जाएगा।

कंपनी का दावा तो 8 प्रोडक्ट लॉन्च करने का है। ऐसे में ज़्यादातर प्रोडक्ट के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है। दूसरी तरफ, Realme X3 Super Zoom, Realme X3 और Realme TV कंपनी की भारतीय वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर लिस्ट किए गए हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »