• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone की सबसे बड़ी फैक्टरी में रिटायर्ड सरकारी कर्मियों को हायर करेगी Foxconn

iPhone की सबसे बड़ी फैक्टरी में रिटायर्ड सरकारी कर्मियों को हायर करेगी Foxconn

Apple ने इस प्लांट में मुश्किलों के कारण पिछले सप्ताह iPhone 14 के प्रीमियम मॉडल की शिपमेंट के अपने पूर्वानुमान को घटा दिया था

iPhone की सबसे बड़ी फैक्टरी में रिटायर्ड सरकारी कर्मियों को हायर करेगी Foxconn

रिटायर्ड कर्मियों को इस प्लांट में जॉब करने पर उनकी सैलरी के साथ ही बोनस भी मिलेगा

ख़ास बातें
  • चीन में सरकार की पाबंदियों से इस प्लांट में वर्कर्स की कमी हो गई है
  • इससे आईफोन की शिपमेंट्स घट सकती हैं
  • भारत में भी फॉक्सकॉन आईफोन का प्रोडक्शन करती है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn को चीन के अपने सबसे बड़े प्लांट में रिटायर्ड सरकारी कर्मियों को हायर करना पड़ सकता है। चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदियों से इस प्लांट में वर्कर्स की कमी हो गई है। इसी वजह से हेनान प्रांत की अथॉरिटीरीज ने रिटायर्ड सैनिकों और सरकारी कर्मियों से इस फैक्टरी में जॉब करने की अपील की है। 

सरकारी पाबंदियों का पालन करने के लिए फॉक्सकॉन को कई वर्कर्स को आइसोलेट करना पड़ा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में वर्कर्स डर की वजह से भाग गए हैं। Shanghai Securities News में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि रिटायर्ड कर्मियों को इस प्लांट में जॉब करने पर उनकी सैलरी के साथ ही बोनस भी मिलेगा। इस बारे में फॉक्सकॉन ने कोई जानकारी देने से मना कर दिया। आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन ने इस प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग की स्थिति की जानकारी भी नहीं दी है। 

Apple ने इस प्लांट में मुश्किलों के कारण पिछले सप्ताह iPhone 14 के प्रीमियम मॉडल की शिपमेंट के अपने पूर्वानुमान को घटा दिया था। फॉक्सकॉन के Zhengzhou में मौजूद प्लांट का प्रोडक्शन इस महीने लगभग 30 प्रतिशत घट सकता है।  Apple भी iPhone का चीन और भारत में प्रोडक्शन करती है। कंपनी ने अपनी नई iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है। इसे चीन में मैन्युफैक्चरिंग को कम करने की कंपनी की योजना के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। चीन में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ रहे हैं। इस पर नियंत्रण के लिए कई शहरों में सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping जीरो कोविड पॉलिसी के तहत महामारी से निपटने के लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं।

इस वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की ग्लोबल शिपमेंट्स में ग्लोबल शिपमेंट्स में Samsung पहले और Apple दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद चीन की Xiaomi और Oppo हैं। हालांकि, शिपमेंट्स में Apple ग्रोथ दर्ज करने वाली एकमात्र कंपनी रही। iPhones की मजबूत डिमांड के कारण कंपनी को ग्रोथ हासिल करने में मदद मिली है। तीसरी तिमाही में सैमसंग लगभग 22 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी के तौर पर बरकरार रही। Apple का मार्केट शेयर 18 प्रतिशत का रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 15 प्रतिशत पर था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »