Apple ने लॉन्च किया iPhone SE (2022), 5G कनेक्टिविटी और  A15 बायोनिक चिप के साथ

इसके लिए भारत सहित सभी मार्केट्स में प्री-ऑर्डर शुक्रवार से शुरू होंगे और यह 18 मार्च से उपलब्ध होगा

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 मार्च 2022 01:30 IST
ख़ास बातें
  • iPhone SE (2022) में बेहतर रियर कैमरा और तीन हार्डवेयर अपग्रेड हैं
  • यह iOS 15 पर चलता है और इसमें 4.7 इंच रेटिना HD डिस्प्ले है
  • सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट पर एक फेसटाइम HD कैमरा दिया गया है

भारत में इसका प्राइस 64 GB के बेस मॉडल के लिए 43,990 रुपये से शुरू होगा

अमेरिकी कंपनी Apple ने मंगलवार को एक वर्चुअल इवेंट में iPhone SE (2022) को लॉन्च किया। इसे लेकर पिछले कुछ महीनों से अटकलें चल रही थी। यह लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च किए गए iPhone SE का अपग्रेड है। iPhone SE (2022) में 5G  कनेक्टिविटी मिलेगी और इसमें पिछले वर्ष पेश किया गया A15 बायोनिक चिप है। इस स्मार्टफोन के पिछले मॉडल में 4G सपोर्ट और A13 बायोनिक चिप था।

iPhone SE (2022) price in India, availability 

iPhone SE (2022) में पहले से बेहतर रियर कैमरा और तीन बड़े हार्डवेयर अपग्रेड भी हैं। भारत में इसका प्राइस 64 GB के बेस मॉडल के लिए 43,990 रुपये से शुरू होगा। इसमें 128 GB और 256 GB के वेरिएंट भी हैं। 128जीबी वेरिएंट की  कीमत 48,900 रुपये और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 58,900 रुपये है। अमेरिका में iPhone SE (2022) की कीमत 429 डॉलर (लगभग 33,000 रुपये) से शुरू होगी। यह मिडनाइट, स्टारलाइट और रेड कलर्स में मिलेगा। इसके लिए भारत सहित सभी मार्केट्स में प्री-ऑर्डर शुक्रवार से शुरू होंगे और यह 18 मार्च से उपलब्ध होगा। Apple ने इसके साथ ही iPhone 13 सीरीज के लिए नया ग्रीन कलर और iPhone 13 प्रो के लिए अल्पाइन ग्रीन कलर भी पेश किए हैं। 
 

नए iPhone SE (2022) के स्पेसिफिकेशंस

यह iOS 15 पर चलता है और इसमें 4.7 इंच रेटिना HD डिस्प्ले है। हालांकि, यह डिस्प्ले इसके पिछले मॉडल के जैसा दिखता है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि नए iPhone SE में फ्रंट और बैक पर "किसी स्मार्टफोन का सबसे मजबूत ग्लास" दिया गया है। ग्लास प्रोटेक्शन iPhone 13 और iPhone 13 प्रो से समान है। नया मॉडल में IP67 सर्टिफिकेशन भी है। iPhone SE (2022) के हुड के नीचे A15 बायोनिक चिप दिया गया है जो iPhone 13 सीरीज में भी उपलब्ध है। इस चिप से नए  iPhone SE में iPhone 8 की तुलना में 1.8 गुना तेज CPU परफॉर्मेंस मिलने का दावा दिया गया है। इसमें लाइव टेक्स्ट जैसे फीचर्स भी हैं। नए iPhone में बैक पर सिंगल 12 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर f/1.8 लेंस के साथ है, जो पिछले iPhone SE के समान है। हालांकि, रियर कैमरा सेंसर में कुछ सुधार किए गए हैं। 
Advertisement

इसका रियर कैमरा डीप फ्यूजन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें 60fps तक  4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। कैमरे के लिए सैफायर क्रिस्टल लेंस कवर का प्रोटेक्शन है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट पर एक फेसटाइम  HD कैमरा है। इसमें 5G, 4G VoLTE, ब्लटूथ v5, GPS/ A-GPS, NFC और एक लाइटनिंग पोर्ट सहित कनेक्टिविटी ऑप्शंस हैं। पिछले मॉडल की तरह iPhone SE (2022) में एक टच ID बटन है जिसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसकी बैटरी पूरे दिन चलने वाली बताई गई है। हालांकि, इस बारे में कंपनी ने अधिक जानकारी नहीं दी है। नया  iPhone SE स्टैंडर्ड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ है जिसमें फास्ट वायर्ड चार्जिंग भी शामिल है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful SoC
  • IP67 rating, wireless charging
  • Slim and light
  • Regular software updates
  • Bad
  • Small, low-res display
  • Gets warm when stressed
  • Average low-light camera performance
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone SE 2, Sensor, Camera, Features, Price, Upgrade, Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.