• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone की चाइनीज फैक्टरी से 20,000 से अधिक वर्कर्स हुए बाहर, प्रोडक्शन में होगी कमी

iPhone की चाइनीज फैक्टरी से 20,000 से अधिक वर्कर्स हुए बाहर, प्रोडक्शन में होगी कमी

इनमें से अधिकतर को हाल ही में रखा गया था। इससे कंपनी के इस महीने के अंत तक प्रोडक्शन को बढ़ाने के लक्ष्य पर असर पड़ेगा

iPhone की चाइनीज फैक्टरी से 20,000 से अधिक वर्कर्स हुए बाहर, प्रोडक्शन में होगी कमी

कंपनी ने नए वर्कर्स को अधिक वेतन के साथ ही बोनस देने का भी वादा किया था

ख़ास बातें
  • चीन के अलावा फॉक्सकॉन भारत में भी आईफोन बनाती है
  • कोरोना के कारण कंपनी को चीन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
  • आईफोन के प्रोडक्शन में लगभग 30 प्रतिशत की कमी हो सकती है
विज्ञापन
स्मार्टफोन्स में अधिक बिक्री वाले iPhone के प्रोडक्शन में कमी हो सकती है। Apple की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn के चीन में Zhengzhou के प्लांट से 20,000 से अधिक वर्कर्स ने इस्तीफा दिया है। इनमें से अधिकतर को हाल ही में रखा गया था। इससे कंपनी के इस महीने के अंत तक प्रोडक्शन को बढ़ाने के लक्ष्य पर असर पड़ेगा। 

आईफोन के इस सबसे बड़े प्लांट में वेतन के भुगतान में देरी और कोरोना के कारण लगाई गई पाबंदियों के कारण बड़ी संख्या में वर्कर्स ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद Foxconn ने इस्तीफा देने वाले वर्कर्स को 10,000 येन (लगभग 1,14,000 रुपये) के भुगतान की पेशकश की थी। कंपनी ने नए वर्कर्स से वेतन से जुड़ी तकनीकी गलती के लिए माफी भी मांगी थी। Foxconn से जुड़े एक सूत्र ने Reuters को बताया कि इस प्लांट से 20,000 से अधिक वर्कर्स ने इस्तीफा दिया है। इस बारे में फॉक्सकॉन ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। 

Foxconn ने इस महीने की शुरुआत में बड़ी संख्या में वर्कर्स की हायरिंग की थी। कंपनी ने नए वर्कर्स को अधिक वेतन के साथ ही बोनस देने का भी वादा किया था। पिछले महीने कोरोना के फैलने के बाद लगाई गई पाबंदियों के कारण फॉक्सकॉन को कई वर्कर्स को आइसोलेट करना पड़ा था। इसके अलावा बहुत से वर्कर्स प्लांट में खराब स्थितियों के कारण चले गए थे। चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping जीरो कोविड पॉलिसी के तहत महामारी से निपटने के लिए कड़े उपाय किए जा रहे है। Apple ने इस प्लांट में मुश्किलों के कारण iPhone 14 के प्रीमियम मॉडल की शिपमेंट के अपने पूर्वानुमान में कमी की थी। इस प्लांट का प्रोडक्शन लगभग 30 प्रतिशत घट सकता है। 

Apple भी iPhone का चीन और भारत में प्रोडक्शन करती है। कंपनी ने अपनी नई iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है। इसे चीन में मैन्युफैक्चरिंग को कम करने की कंपनी की योजना के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की ग्लोबल शिपमेंट्स में ग्लोबल शिपमेंट्स में Samsung पहले और Apple दूसरे स्थान पर रही।  इसके बाद चीन की Xiaomi और Oppo थी। शिपमेंट्स में Apple ग्रोथ दर्ज करने वाली एकमात्र कंपनी थी।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »