शाओमी रेडमी नोट 4 और रेडमी 3एस की बिक्री आज फ्लिपकार्ट पर होगी

शाओमी रेडमी नोट 4 और रेडमी 3एस (व रेडम 3एस प्राइम) स्मार्टफोन खरीदने की चाह रखने वालों के लिए आज फिर सुनहरा मौका है। ये तीनों हैंडसेट शुक्रवार को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से होने वाली सेल में उपलब्ध होंगे। बता दें कि रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन 2017 की पहली तिमाही में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है।

शाओमी रेडमी नोट 4 और रेडमी 3एस की बिक्री आज फ्लिपकार्ट पर होगी
विज्ञापन
शाओमी रेडमी नोट 4 और रेडमी 3एस (व रेडमी 3एस प्राइम) स्मार्टफोन खरीदने की चाह रखने वालों के लिए आज फिर सुनहरा मौका है। ये तीनों हैंडसेट शुक्रवार को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से होने वाली सेल में उपलब्ध होंगे। बता दें कि रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन 2017 की पहली तिमाही में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। वहीं बात करें रेडमी 3एस की तो इस कंपनी ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उसने भारत में अब तक 40 लाख से ज्यादा शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन बेचे हैं। दावा किया गया है कि लॉन्च किए जाने के 9 महीने के अंदर यह भारत में सबसे ज़्यादा ऑनलाइन बिकने वाला स्मार्टफोन बन चुका है।

फ्लिपकार्ट पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे होने वाली सेल में रेडमी नोट 4, रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन मिलेंगे। इसके अतिरिक्त शाओमी रेडमी नोट 4 हैंडसेट मी डॉट कॉम पर शाओमी रेडमी 4ए के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि प्री-ऑर्डर करने के 5 दिनों के अंदर फोन ग्राहक को मिलेगा। प्री-ऑर्डर के जरिए पोन खरीदने वाले ग्राहकों को पूरा भुगतान ऑनलाइन करना होगा। इसके लिए कैश-ऑन-डिलिवरी सुविधा उपलब्ध नहीं है।

फ्लिपकार्ट पर सेल में शाओमी रेडमी नोट 4 के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज (9,999 रुपये), 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज (10,999 रुपये) और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज (12,999 रुपये) वाले वेरिएंट मिलेंगे। फोन गोल्ड, ग्रे, मैटे ब्लैक और सिल्वर कलर उपलब्ध होंगे।

दूसरी तरफ, शाओमी रेडमी 3एस प्राइम 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा। इसके साथ फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाला रेडमी 3एस प्राइम 8,999 रुपये में मिलेगा।

याद रहे कि शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम को भारत में पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। आज की तारीख में इन दोनों हैंडसेट की लोकप्रियता अंदाज़ा इससे लगाइए कि हर हफ्ते ऑनलाइन सेल में दोनों ही हैंडसेट चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। पिछले साल नवंबर महीने में कंपनी ने जानकारी दी थी कि तीन महीने में करीब 10 लाख यूनिट हैंडसेट बेचे गए हैं। इसका मतलब है कि अगले 6 महीने में कंपनी ने 30 लाख यूनिट हैंडसेट बेचे।
 
xiaomi redmi note 4

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है।

वहीं, बजट रेडमी 3एस (रेडमी 3एस प्राइम) में 4100 एमएएच की बैटरी है और यह मेटल बॉडी के साथ आता है। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम (रेडमी 3एस प्राइम में 3 जीबी रैम) दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design
  • Easy to operate with one hand
  • Impressive battery life
  • Quick fingerprint recognition
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit warm with camera use
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »