शाओमी रेडमी 3एस ने बनाया एक अनोखा कीर्तिमान

शाओमी अपनी लोकप्रिय सीरीज़ रेडमी का नया स्मार्टफोन 16 मई को लॉन्च करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शाओमी रेडमी 4 होगा। इस बीच कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने भारत में अब तक 40 लाख से ज्यादा शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन बेचे हैं।

शाओमी रेडमी 3एस ने बनाया एक अनोखा कीर्तिमान
ख़ास बातें
  • शाओमी अपनी लोकप्रिय सीरीज़ रेडमी का नया स्मार्टफोन 16 मई को लॉन्च करेगी
  • भारत में अब तक 40 लाख से ज्यादा शाओमी रेडमी 3एस हैंडसेट बिके
  • भारत में सबसे ज़्यादा ऑनलाइन बिकने वाला स्मार्टफोन बना
विज्ञापन
शाओमी अपनी लोकप्रिय सीरीज़ रेडमी का नया स्मार्टफोन 16 मई को लॉन्च करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शाओमी रेडमी 4 होगा। इस बीच कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने भारत में अब तक 40 लाख से ज्यादा शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन बेचे हैं। दावा किया गया है कि लॉन्च किए जाने के 9 महीने के अंदर यह भारत में सबसे ज़्यादा ऑनलाइन बिकने वाला स्मार्टफोन बन चुका है।

याद रहे कि शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम को भारत में पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। आज की तारीख में इन दोनों हैंडसेट की लोकप्रियता अंदाज़ा इससे लगाइए कि हर हफ्ते ऑनलाइन सेल में दोनों ही हैंडसेट चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। पिछले साल नवंबर महीने में कंपनी ने जानकारी दी थी कि तीन महीने में करीब 10 लाख यूनिट हैंडसेट बेचे गए हैं। इसका मतलब है कि अगले 6 महीने में कंपनी ने 30 लाख यूनिट हैंडसेट बेचे।

याद दिला दें कि रेडमी 3एस को सबसे पहले पिछले साल जून में चीन में लॉन्च किया गया था। और इसके बाद अगस्त में 6,999 रुपये की कीमत में यह फोन भारत में पेश किया गया। इसके अलावा 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज व फिंगरप्रिंट सेंसर वाले रेडमी 3एस प्राइम को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया।
 
redmi 3s xiaomi

इस बजट स्मार्टफोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। रेडमी 3एस में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 7.5 पर चलता है। इस फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है।

स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (रेडमी 3एस प्राइम में 32 जीबी) है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। डुअल सिम हैंडसेट हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दूसरा स्लॉट एक माइक्रोएसडी स्लॉट का काम भी करता है।

रेडमी 3एस में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। इस हैंडसेट में 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी के अलावा वाई-फाई, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design
  • Easy to operate with one hand
  • Impressive battery life
  • Quick fingerprint recognition
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit warm with camera use
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi 3s, Xiaomi Redmi 3s Prime
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »